सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिप्टो सेक्टर में बड़ा दांव: Binance का Circle में 100 मिलियन डॉलर इन्वेस्टमेंट, मोबाइल रखने वाले हर व्यक्ति तक पहुंचेगा डिजिटल डॉलर?

By Business DeskEdited By: Nayan Tiwari
Published: Tue, 22 Sep 2026 08:31 PM (IST)

दुनिया की प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance ने Circle Internet Group में 10 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश किया है। दोनों ...और पढ़ें

Binance ने Circle में 10 करोड़ डॉलर लगाए, USDC के लिए 5 साल की नई साझेदारी

Binance ने Circle में 10 करोड़ डॉलर लगाए, USDC के लिए 5 साल की नई साझेदारी

HighLights

  1. Binance ने Circle में 10 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश किया।

  2. USDC स्टेबलकॉइन को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए नई साझेदारी।

  3. लक्ष्य है डिजिटल डॉलर को हर मोबाइल उपयोगकर्ता तक पहुंचाना।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| दुनिया की प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance ने Circle Internet Group में 10 करोड़ डॉलर (लगभग 830 करोड़ रुपये) का इक्विटी निवेश करने की घोषणा की है। इसके साथ ही दोनों कंपनियों ने USDC स्टेबलकॉइन को ग्लोबल लेवल पर बढ़ावा देने के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करते हुए अगले पांच सालों के लिए नया समझौता किया है। नई साझेदारी के तहत Binance अपने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर, खासकर उभरते बाजारों में, USDC के इस्तेमाल को बढ़ावा देगा। वहीं Circle, USDC को रखने और उपयोग करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

कंपनी के मुताबिक, Binance ने निजी प्लेसमेंट के जरिए Circle के क्लास-A कॉमन स्टॉक में 10 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। यह सौदा शेयर के बाजार मूल्य से 5% छूट पर किया गया।

मोबाइल रखने वाले हर व्यक्ति तक पहुंचे डिजिटल डॉलर

Binance के Co-CEO रिचर्ड टेंग ने कहा कि Circle ने USDC, Arc और सीमा-पार भुगतान को आसान बनाने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए खुद को दुनिया के सबसे विश्वसनीय संस्थानों में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ डॉलर का निवेश और पांच साल की कमिटमेंट कंपनी के लॉन्ग टर्म भरोसे को दर्शाती है।

टेंग के अनुसार, Binance एक अधिक समावेशी, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप डिजिटल अर्थव्यवस्था को बनाने में योगदान देना चाहता है। उनका कहना है कि एक स्थिर और भरोसेमंद डिजिटल डॉलर किसी विशेष वर्ग तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि मोबाइल फोन रखने वाले हर व्यक्ति के लिए उपलब्ध होना चाहिए और यही इस साझेदारी का उद्देश्य है।

इंटरनेट की सबसे बड़ी फाइनेंशियल सुपर-ऐप्स

Circle के को-फाउंडर, चेयरमैन और CEO जेरेमी एलेयर ने कहा कि Binance ने डिजिटल मुद्रा के उपयोग के लिए दुनिया के सबसे बड़े और सक्रिय प्लेटफॉर्मों में से एक का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि Binance इंटरनेट की सबसे बड़ी फाइनेंशियल सुपर-ऐप्स में से एक बन चुका है और डॉलर-आधारित स्टेबलकॉइन के लिए दुनिया के सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले वॉलेट्स में शामिल है।

एलेयर ने कहा कि दोनों कंपनियां मिलकर USDC के जरिए डॉलर तक पहुंच बढ़ाने, बचत और निवेश के लिए नए डिजिटल एसेट प्रोडक्ट विकसित करने और उभरते बाजारों में लोगों और कारोबारों तक पहुंच बनाने के अवसर देख रही हैं।

क्या है USDC?

USDC दुनिया के सबसे बड़े डॉलर-समर्थित स्टेबलकॉइन नेटवर्क में से एक है। Circle का कहना है कि उसकी सेवाओं में USDC नेटवर्क, वैश्विक भुगतान के लिए Circle Payments Network और Arc नामक एंटरप्राइज-ग्रेड ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: अपने ही बिछाए जाल में फंसा चीन, चावल से बने प्रोडक्ट्स में EU ने ढूंढे GMO के अंश; 125 खेपों में पकड़ा गया ड्रैगन का घोटालाBinance ने Circle में 10 करोड़ डॉलर लगाए, USDC के लिए 5 साल की नई साझेदारी

100 से अधिक देशों में मौजूद है Binance

Binance के अनुसार, कंपनी दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज का संचालन करती है और उसके 100 से अधिक देशों में 30 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं। कंपनी सुरक्षा, पारदर्शिता, ट्रेडिंग सेवाओं, भुगतान, शिक्षा, रिसर्च और Web3 सेवाओं सहित कई डिजिटल उत्पाद उपलब्ध कराती है।