Move to Jagran APP

4 साल बाद बिल गेट्स को फिर मिला वो मुकाम, बने विश्व के सबसे धनी व्यक्ति

सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर विश्व के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। फोर्बस पत्रिका की सालाना अरबपतियों की सूची में बिल गेट्स के साथ भारत के 56 अरबपति के नाम शामिल हैं। इस सूची में उद्योगपति गेट्स पहले पायदान पर हैं। आपको बता दें कि चार साल बाद गेट्स ने फिर ये मुकाम हासिल किया है।

By Edited By: Published: Tue, 04 Mar 2014 11:50 AM (IST)Updated: Tue, 04 Mar 2014 01:26 PM (IST)
4 साल बाद बिल गेट्स को फिर मिला वो मुकाम, बने विश्व के सबसे धनी व्यक्ति

मुंबई। सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर विश्व के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। फो‌र्ब्स पत्रिका की सालाना अरबपतियों की सूची में बिल गेट्स के साथ भारत के 56 अरबपति के नाम शामिल हैं। इस सूची में उद्योगपति गेट्स पहले पायदान पर हैं। आपको बता दें कि चार साल बाद गेट्स ने फिर ये मुकाम हासिल किया है।

loksabha election banner

पढ़ें : बिल गेट्स के साथ-साथ ये भी हैं फेमस

पत्रिका के मुताबिक गेट्स की कुल संपत्ति 76 अरब डॉलर है। साल 2013 में उनकी संपत्ति 67 अरब डॉलर थी। इससे पहले चार साल तक मैक्सिको के टेलीकॉम सेक्टर के उद्योगपति कार्लोस स्लिम ही पहले पायदान पर थे, लेकिन इस साल गेट्स ने उन्हें दूसरे स्थान पर धकेल दिया है।

पढ़ें : बिल गेट्स की खबरें

बताया जाता है कि भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी कुल 18 अरब 60 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ ही भारतीय अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। वहीं, उनके भाई अनिल अंबानी संपत्ति के आधार पर 281 वें स्थान पर हैं। फो‌र्ब्स के मुताबिक इस समय दुनिया में 1,645 अरबपति हैं।

अन्य भारतीय अरबपतियों में आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल 52वें पायदान पर हैं जिनका कुल संपत्ति 16.7 अरब डॉलर है। वहीं विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी 15.3 अरब डॉलर के साथ 61वें पायदान पर हैं, जबकि सन फार्मा के दिलीप सांघवी 12.8 अरब डॉलर के साथ 82वें पायदान पर हैं।

सूची में एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नडार 11.1 अरब डॉलर के साथ 102वें पायदान पर हैं, जबकि हिंदुजा बंधु 10 अरब डॉलर के साथ 122वें पायदान पर हैं। बिड़ला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम 7 अरब डालर के साथ 191वें पायदान पर हैं। सूची में कुल 172 महिलाएं हैं, जबकि पिछले साल 138 महिलाएं इस सूची में शामिल थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.