पिछले तीन साल में दाल की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट, जानें क्या है नई रेट लिस्ट!
Dal price drop तुअर और उड़द की दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की कमी दर्ज की गई है। दिल्ली के दाल व्यापारियों का मानना है कि यह खबर कंज्यूमर्स को राहत दे सकती है। लेकिन किसानों और व्यापारियों के लिए चिंता का विषय हो सकती है।
नई दिल्ली| दिल्ली के बाजार में दाल की कीमतों में गिरावट (pulses wholesale drop) देखी जा रही है। खासकर अरहर यानी तुअर की दाल (dal retail rates) में, जिसमें पिछले तीन साल में पहली बार सबसे बड़ी गिरावट आई है। दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत कई राज्यों में तुअर की दाल 100 रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे की कीमतों पर बिक रही है। औसत क्वालिटी वाली दाल 82 से 88 रुपए और सबसे अच्छी क्वालिटी वाली दाल 104-105 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है।
रिपोर्टस की मानें तो जून 2025 तक तुअर दाल की औसत कीमत 122.45 रुपए प्रति किलोग्राम (pulses wholesale drop) थी, जो पिछले जून में 161.3 रुपए प्रति किलोग्राम थी। इंडियन पल्स ग्रोअसर एसोसिएशन (IPGA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, तुअर की दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की कमी दर्ज की गई है। दाल व्यापारियों का मानना है कि यह खबर कंज्यूमर्स को राहत दे सकती है। लेकिन किसानों और व्यापारियों के लिए चिंता का विषय हो सकती है।
दाल स्टॉक करने का सही समय?
यह गिरावट बाजार में आपूर्ति बढ़ने और मांग-आपूर्ति संतुलन के कारण हो सकती है। हालांकि, IPGA का कहना है कि ये कीमतें बाजार स्रोतों से एकत्रित अनुमानित डेटा पर आधारित हैं, जो बदल सकती हैं। उपभोक्ताओं के लिए दाल स्टॉक करने का यह सही समय हो सकता है। लेकिन दाल व्यापारियों ने दाल की कीमतों पर नजर रखने का सुझाव दिया है। क्योंकि, कीमतों में उतार-चढ़ाव मौसम और उत्पादन पर निर्भर करता है।
50 रुपए तक सस्ती हुई दालें
IPGA के मुताबिक, बाजार में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दालों में से एक है- PIGEON PEA तुअर दाल। वर्तमान में इसकी कीमत 6700 से 6725 रुपए प्रति क्विंटल है। जिसमें 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह औसत क्वालिटी वाली उड़द (BLACK MATPE) की दाल 7700 से 7725 रुपए प्रति क्लिंटल पर बिक रही। पहले इसकी कीमत 7725 रुपए प्रति क्विटंल थी।
दाल | वर्तमान कीमत (प्रति किलोग्राम) |
तुअर दाल | 82-88 रुपए |
चना दाल | 62-66 रुपए |
उड़द की दाल | 102-106 रुपए |
मूंग दाल | 80 रुपए |
मसूर | 70-72 रुपए |
क्यों आई गिरावट?
IPGA से जुड़े दाल व्यापारी सुनील बलदेवा बताते हैं कि सरकारी पॉलिसी के चलते तुअर, चना, मूंग, उड़द और मसूर की कीमतों में गिरावट आई है। देश की मंडियों में बाहरी इनका ढेर लगा है। इसके चलते इनकी खरीदी MSP से 20% नीचे तक हो रही है। पिछले कुछ समय में किसान के दलहन की खरीदी उत्साह जनक भी नहीं रही। इसके अलावा, देश की दाल मिलें भी अच्छा भाव नहीं दे पा रही हैं। यही वजह है कि दालों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।