सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेंटले ने उतारी 'फ्लाइंग' कार, क्लिक करें और जाने कीमत और खूबियां

By Edited By:
Published: Wed, 02 Oct 2013 10:17 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (GMT+05:30)

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बेंटले ने अपना सुपर प्रीमियम सेडान लॉन्च किया। कंपनी ने दिल्ली में फ्लाइंग स्पर की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बेंटले ने अपना सुपर प्रीमियम सेडान लॉन्च किया। कंपनी ने दिल्ली में फ्लाइंग स्पर की एक्स शोरूम प्राइस 3.1 करोड़ रुपए रखी है। कंपनी इस कार से इंडिया पर बड़ा दांव लगा रही है। कंपनी को 2016-17 तक यहां 'सैकड़ों यूनिट्स' की एनुअल सेल्स की उम्मीद है।

पढ़ें : सबसे अद्भुत गाड़ी, छूने के देने होंगे 60 हजार!

बेंटले के रीजनल मैनेजर (इंडिया, साउथ अफ्रीका और मध्य पूर्व) क्रिस बक्सटन ने कहा कि बेंटले के लिए भारत अहम बाजार है। हमें इस बाजार समय तक जारी रहने वाली क्षमता पर भरोसा है। अभी भारत में हमारी 100 से कम गाड़ियां बिक रही हैं, जो 2016-17 तक सैकड़ों में पहुंच सकती हैं। इस साल के बारे में उन्होंने कहा कि 6 लीटर इंजन से लैस नई फ्लाइंग स्पर अपनी पुरानी कार से बहुत ज्यादा तेज और पावरफुल है। इस कार में टविन टर्बो डब्ल्यू12 इंजन है। कंपनी का दावा है कि यह कार मजह 4.6 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर दौड़ सकती है। इसके अलावा, यह 322 किली प्रति घंटा की स्पीड से भागने में सक्षम है।

मर्सिडीज ने भारत में उतारी 1.29 करोड़ रुपए की सेडान

कंपनी ने कहा है कि वह इंडियन मार्केट में मौकों का फायदा उठाने के लिए आने वाले समय में अपने सभी मॉडल यहां लॉन्च करेगी। कंपनी इंडिया में जिन कारों को लॉन्च करेगी उनमें उसकी हालिया घोषित एसयूवी भी शामिल है। कंपनी को इस साल इंडिया में 10 फीसद से ज्यादा बिक्री दर की उम्मीद है।

मंदी के साथ आंख मिचौली खेल रही हैं छोटी कारें

उन्होंने कहा कि इंडिया में एसयूवी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। उन्हें नई गाड़ी की लॉन्चिंग से कंपनी की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। बक्सटन ने कहा कि हमें भारत में अपने आगामी एसयूवी को लेकर बहुत संभावनाएं नजर आ रही हैं। हम यहां अपने लेटेस्ट मॉडल लाते रहेंगे। इस समय इंडिया की वैश्किव बिक्र में भारत की हिस्सेदारी लगभग 1 से 2 फीसद है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यहां सालाना कितनी गाड़ियां बिक रही हैं। बक्सटन ने कहा कि यह 2017 तक बढ़कर 5-7 फीसद हो जाएगी।

बेंटले ने हाल ही में एक नए मॉडल के साथ एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने का एलान किया है। उसकी यह कार 2016 तक ग्लोबल मार्केट में आ जाएगी। कंपनी के ग्लोबल मार्केट में सबसे बड़ा मार्केट अमेरिका है। उसके बाद चीन, यूरोप और मिडल ईस्ट की बारी आती है।

गाड़ी के फीचर्स की बात करें तो इसमें 8 इंच हाई रेजलूशन टच स्क्रीन इंटरफेस, 64 जीबी इंटरनल मैमोरी, सैटेलाइट नेविगेशन, ब्ल्यूटूथ कनेक्टिविटी, वायस एक्टिवेशन कंट्रोल, वाई-फाई होटस्पोट, फ्रंट सीट के पीछे दो 10 इंच एलईडी स्क्रीन आदि मौजूद हैं।