दिल्ली में CJP प्रदर्शन के बीच क्या बैंक बंद हैं, जानें लखनऊ से लेकर जयपुर और पटना तक बैंक खुले हैं या नहीं
Bank Closed Today: आज शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

आज 10 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
HighLights
आज 10 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
महीने के दूसरे शनिवार के कारण अवकाश घोषित है।
दिल्ली में CJP प्रदर्शन से 45 मेट्रो स्टेशन बंद।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Bank Closed Today: अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक की हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें। आज 10 अक्टूबर 2026, शनिवार है और महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक ब्रांचों में ताला लगा रहेगा। ऐसे में दिल्ली से लेकर लखनऊ, जयपुर और पटना तक बैंक की शाखाओं में सामान्य कामकाज (Today Bank Holiday) नहीं होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है। इसलिए आज बैंक जाने से पहले यह ध्यान रखें कि शाखा बंद मिलेगी। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रह सकती हैं। RBI कैलेंडर में छुट्टी के तौर पर बताए जाने के अलावा, बैंकों के लिए पहला, तीसरा और पांचवां (कुछ मामलों में) शनिवार कामकाज का दिन होता है।
दिल्ली में CJP प्रदर्शन के बीच क्या है अपडेट?
महीने के दूसरा शनिवार होने के चलते पूरे भारत में बैंक शाखाएं बंद हैं। वहीं, दिल्ली में आज सीजेपी का प्रदर्शन है। सीजेपी प्रदर्शन को देखते हुए मेट्रो सेवाओं को लेकर भी यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आज दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशन शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। यात्रा पर निकलने से पहले दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक एडवाइजरी जरूर देख लें।
बैंक बंद होने पर कौन-सी सेवाएं मिलेंगी?
बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को कई जरूरी सुविधाएं मिल सकती हैं। इनमें इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI से भुगतान और एटीएम से नकदी निकालना शामिल है। हालांकि, चेक क्लियरेंस, शाखा में नकद जमा या निकासी और अन्य काउंटर सेवाओं के लिए अगले कार्यदिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है।
इसलिए अगर आपका काम बैंक की शाखा में जाकर ही पूरा हो सकता है, तो उसे अगले कार्यदिवस के लिए निर्धारित करना बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले खुशखबरी! किन किसानों को मिलेंगे 4-4 हजार, ऐसे चेक करें ताजा स्टेटस
