सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाह जी वाह! इस बैंक ने सस्ता कर दिया Home Loan, नहीं ली जाएगी प्रोसेसिंग और डॉक्यूमेंटेशन फीस भी

By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
Published: Sun, 02 Aug 2026 01:40 PM (IST)

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ग्राहकों को राहत देते हुए होम लोन पर ब्याज दर 7.1% से घटाकर 7% कर दी ...और पढ़ें

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने दी राहत (AI फोटो)

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने दी राहत (AI फोटो)

HighLights

  1. होम लोन पर ब्याज दर 7.1% से घटकर 7% हुई

  2. 'मानसून धमाका' ऑफर में प्रोसेसिंग शुल्क माफ

  3. बैंक ने MCLR में भी पहले कटौती की थी

नई दिल्ली। पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने ग्राहकों को राहत देते हुए होम लोन पर ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने एक ऑफरिंग के तहत होम लोन पर ब्याज दर को मौजूदा के 7.1 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया है। यह सुविधा सीमित अवधि के लिए शुरू की गई विशेष पेशकश ‘मानसून धमाका’ के तहत दी जा रही है।

प्रोसेसिंग शुल्क और दस्तावेजीकरण शुल्क भी नहीं लिया जाएगा

बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस योजना के तहत होम लोन पर सात प्रतिशत से शुरू होने वाली ब्याज दर के साथ-साथ प्रोसेसिंग शुल्क और दस्तावेजीकरण शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। बैंक ने कहा कि कम ब्याज दर और शुल्क में छूट की इस विशेष पेशकश का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें अपने घर के सपने को पूरा करने में सहायता देना है

EMI का बोझ होगा कम

बैंक के अनुसार, होम लोन पर सात प्रतिशत और ऑटो लोन पर 7.45 प्रतिशत की ब्याज दरें उद्योग में सबसे प्रतिस्पर्धी दरों में शामिल हैं। इन सुविधाओं से ग्राहकों पर मासिक किस्त (ईएमआई) का बोझ कम होगा।

MCLR भी कम कर दी

इससे पहले बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने MCLR की समीक्षा की थी और 25 जुलाई से प्रभावी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) को कम कर दिया था। तब इसने एक अवधि की एमसीएलआर घटाई थी, जबकि दो में कोई बदलाव नहीं किया था। वहीं दो अवधियों के लिए एमसीएलआर बढ़ाई थी।

ये हैं 25 जुलाई से प्रभावी MCLR

क्रम संख्या अवधि मौजूदा (25 जुलाई से पहले) 25 जुलाई से प्रभावी
1. ओवरनाइट 7.50% 7.30%
2. 1 महीना 8.30% 8.30%
3. 3 महीना 8.55% 8.55%
4. 6 महीना 8.80% 8.90%
5. 1 साल 8.95% 9.00%


ये भी पढ़ें - FD में लगाने वाले हैं पैसा, तो RBI के नए नियमों के बारे में जरूर जान लीजिए; पहले से की गयी फिक्स्ड डिपॉजिट का क्या होगा?