सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank of Baroda Q3 Results: बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा ₹5055 करोड़, लोन ग्रोथ उम्मीद से तेज; NPA भी घटा

Published: Fri, 30 Jan 2026 06:25 PM (IST)

Bank of Baroda Q3 Results: बैंक ऑफ बड़ौदा ने Q3 FY26 के नतीजे जारी किए, जिसमें शुद्ध मुनाफा 4.5% बढ़कर ...और पढ़ें

Bank of Baroda Q3 Results: बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा ₹5055 करोड़, लोन ग्रोथ उम्मीद से तेज; NPA भी घटा

Bank of Baroda Q3 Results: बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा ₹5055 करोड़, लोन ग्रोथ उम्मीद से तेज; NPA भी घटा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

Bank of Baroda Q3 Results: बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसमें बैंक ने स्थिर लेकिन मजबूत प्रदर्शन दिखाया है। बैंक का शुद्ध मुनाफा 4.5% बढ़कर 5,055 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 4,837 करोड़ रुपए था। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) लगभग स्थिर रही और 11,800 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो एक साल पहले 11,786 करोड़ रुपए थी। यानी ब्याज से कमाई स्थिर रही, लेकिन गिरावट भी नहीं आई।

एसेट क्वालिटी में सुधार

बैंक की कर्ज वसूली की स्थिति बेहतर हुई। ग्रॉस NPA घटकर 2.04% रह गया, जो पहले 2.16% था। वहीं, नेट NPA 0.57% पर स्थिर रहा। इससे साफ है कि बैंक पर खराब कर्ज का दबाव कम हो रहा है। कलेक्शन एफिशिएंसी (खेती छोड़कर) दिसंबर 2025 तक 98.63% रही, जो मजबूत रिकवरी दिखाती है। NCLT खातों में प्रोविजन कवरेज रेश्यो 99.66% रहा, यानी बैंक ने संभावित नुकसान के लिए लगभग पूरा प्रावधान कर रखा है।

यह भी पढ़ें- NSE IPO पर आई बड़ी खबर, SEBI ने दी NOC; खुला DRHP फाइल करने का रास्ता

21% तक के लोन ग्रोथ ने चौंकाया

बैंक की ग्लोबल एडवांसेस 14.7% बढ़ीं, जबकि घरेलू कर्ज 13.6% चढ़ा। खास बात यह रही कि रिटेल लोन में 17.4% की बढ़त दर्ज हुई। इनमें, मॉर्गेज लोन 21%, ऑटो लोन 17.4%, होम लोन 16%, एजुकेशन लोन 12.8% और पर्सनल लोन 12% बढ़े।

यानी साफ शब्दों में कहें तो बैंक का मुनाफा बढ़ा, खराब कर्ज घटा और लोन ग्रोथ तेज रही। ये तीनों संकेत बताते हैं कि बैंक ऑफ बड़ौदा की बैलेंस शीट मजबूत बनी हुई है। ब्याज कमाई भले स्थिर रही हो, लेकिन एसेट क्वालिटी और कर्ज विस्तार ने तिमाही को सहारा दिया।