सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bank Holidays May: अगला महीना शुरू होने से पहले निपटा लें जरूरी काम, मई में पूरे 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Tue, 25 Apr 2023 02:30 PM (IST)

Bank Holidays in May मई के महीने में बुद्ध पूर्णिमा रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन और महाराणा प्रताप जयंती जैसे कई ...और पढ़ें

May 2023 Bank Holidays: Private and Govt Banks
May 2023 Bank Holidays: Private and Govt Banks

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अप्रैल का महीना समाप्त होने में कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। अप्रैल में कुल 15 दिन बैंक बंद रहे थे। इसके बाद मई शुरू हो जाएगा, जिसकी छुट्टियों की लिस्ट जारी हो गई है। मई में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आपको बैंक में लेनदेन से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे तुरंत निपटा लें।

आरबीआई के बैंकिंग हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, रिजनल और राष्ट्रीय छुट्टियों को मिलाकर मई में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार को होने वाली छुट्टियां शामिल हैं। मई में छुट्टियों की शुरुआत पहली तारीख पर मई डे होने से होगी। इस दिन असम, बिहार, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, पुडुचेरी, तेलंगाना, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। वहीं, इस महीने की अंतिम छुट्टी रविवार को होगी।

बुद्ध पूर्णिमा, रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन और महाराणा प्रताप जयंती भी इसी दिन पड़ रही है, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे।

मई 2023 में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 मई - मई दिवस/महाराष्ट्र दिवस (सोमवार) - असम, बिहार, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, पुडुचेरी, तेलंगाना, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल

5 मई - बुद्ध पूर्णिमा (शुक्रवार) - दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़

7 मई - रविवार -राष्ट्रीय छुट्टी

9 मई - रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन (मंगलवार)- पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे

13 मई -दूसरा शनिवार - राष्ट्रीय छुट्टी

14 मई- रविवार - राष्ट्रीय छुट्टी

16 मई (मंगलवार)- राज्य दिवस - सिक्किम

21 मई- रविवार - राष्ट्रीय छुट्टी

22 मई - महाराणा प्रताप जयंती- सोमवार - हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

27 मई- चौथा शनिवार - राष्ट्रीय छुट्टी

28 मई - रविवार - राष्ट्रीय छुट्टी

जारी रहेंगी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं

बैंकों में छुट्टी के दिन कामकाज तो रहेगा, लेकिन ऑनलाइन मिलने वाली सेवाएं जारी रहेगी। इसके साथ ही एटीएम में मिलने वाली सेवाएं भी पूरी तरह जारी रहेंगी। आप आसानी से किसी भी एटीएम में जाकर पैसे की निकासी कर सकते है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।