सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Good Friday 2025: कल इन राज्यों में बैंक रहेंगे क्लोज, जानें अप्रैल में कब-कब होगी बैंकों की छुट्टी?

Published: Thu, 17 Apr 2025 11:09 AM (IST)

Bank Holiday Tomorrow कल यानी 18 अप्रैल को पूरे देश में गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। जिसके कारण सभी स्कूल और ...और पढ़ें

कल किन राज्यों में बैंक रहेंगे क्लोज?
कल किन राज्यों में बैंक रहेंगे क्लोज?

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आने वाले हफ्ते इस महीने बैंक को 6 दिन छुट्टी रहने वाली है। इन 6 छुट्टी में कल यानी 18 अप्रैल की छुट्टी को शामिल किया गया है। 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर कुछ राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। वहीं कल स्टॉक मार्केट में भी किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं की जाएगी।

अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई काम करने की तैयारी में है, तो आरबीआई द्वारा जारी किया गया हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर ले। ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

कल कहां-कहां क्लोज रहेंगे बैंक?

आरबीआई द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक 18 अप्रैल को कई राज्यों के सरकारी और प्राइवेट बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इनमें कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मेघालय, अंडमान निकोबार, गोवा, नागालैंड और मिजोरम इत्यादि को शामिल किया गया है।

इन सभी राज्यों में गुड फ्राइडे को एक पब्लिक हॉलिडे माना गया है। जिसकी वजह से यहां कल, सरकारी स्कूल, ऑफिस और प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।

आने वाले हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक

अप्रैल का आधा महीना खत्म हो चुका है। आने वाले हफ्ते भी बैंक कुछ दिन तक क्लोज रहेंगे। इन 5 छुट्टियों में शनिवार और रविवार को शामिल किया गया है। आरबीआई के नियम के मुताबिक देश के सभी बैंकों की हर रविवार छुट्टी रहेगी।

इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी बैंक बंद रहने वाले हैं।

21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा मनाई जा रही है। जिसके कारण यहां के प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहने वाले हैं।

26 और 27 अप्रैल- 26 अप्रैल को चौथे शनिवार की वजह से और 27 अप्रैल को रविवार के कारण बैंक क्लोज रहेंगे।

29 अप्रैल को परशुराम जयंती के मौके पर हिमाचल प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

30 अप्रैल को दक्षिण के कर्नाटक राज्य में बसवा जयंती मनाई जाएगी। इस दिन यहां सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहेंगे।

बैंक क्लोज होने पर कैसे करे काम?

अगर आपके राज्य में बैंक क्लोज रहते हैं, लेकिन आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है, तो इसे घर बैठे ही किया जा सकता है। हालांकि इसे करने के लिए लैपटॉप या मोबाइल फोन और इंटरनेट सर्विस की जरूरत पड़ेगी।

बैंक बंद रहने पर आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम मशीन की सहायता से बैंक से जुड़े कुछ काम कर सकते हैं। जैसे कैश निकालना, मनी ट्रांसफर करना इत्यादि काम कर सकते हैं। हालांकि कुछ काम आप बैंक जाकर ही पूरा कर पाएंगे।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।