Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bank Holiday 2024: महीने के पहले शनिवार को भी बंद हैं बैंक,जानें RBI ने क्यों दी छुट्टी

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 02:00 PM (IST)

    Bank Holiday List भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बैंक हॉलिडे कब और कहां है इसकी जानकारी है।आरबीआई द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार आज भी देश के कई राज्यों में बैंक की छुट्टी है। इसके अलावा नवंबर में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

    Hero Image
    2 नवंबर को क्यों बंद हैं बैंक

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। यह हफ्ता पूरा त्योहारों से भरा हफ्ता है। इस हफ्ते में दीवाली, धनतेरस, दीवाली अमावस्या और भाई दूज जैसे त्योहार मनाए जा रहे हैं। इन त्योहारों के कारण कई राज्यों के बैंक में छुट्टी भी दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2 नवंबर 2024 (शनिवार) को दीवाली अमावस्या (बलिप्रदा) और गोवर्धन पूजा है। इस अवसर पर कई शहरों के बैंक बंद हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday list) के अनुसार 2 नवंबर को अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, मुंबई, नागपुर, लखनऊ के बैंकों में छुट्टी है।

    नवंबर में कुल कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

    भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे लिस्ट के अनुसार नवंबर महीने में सभी राज्यों का मिलाकर कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैक हॉलिडे होने के बावजूद कस्टमर को बैंक की ऑनलाइन सर्विस, एटीएम और डिजिटल पेमेंट सुचारू रूप से मिलेगी।

    इन अवसरों पर बंद रहेंगे बैंक

    आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी है। इस लिस्ट में बैंक हॉलिड का दिन, कारण और स्थान की जानकारी दी गई है। नवंबर के महीने में दीवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), कुट फेस्टिवल, विक्रम संवत न्यू ईयर, छठ और वांग्ला त्योहार है।

    बता दें कि देश के सभी बैंक रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

    कब-कब बंद रहेंगे बैंक (Bank Holiday List November 2024)

    • 2 नवंबर 2024 को बलि प्रतिपदा के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, मुंबई, नागपुर, लखनऊ के बैंक बंद रहेंगे।
    • 7 नवंबर 2024 को छठ पर्व के अवसर पर कोलकता, पटना, रांची के बैंक में कोई कामकाज नहीं होगा।
    • 8 नवंबर 2024 को छठ पर्व के कारण पटना, रांची, शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
    • 12 नवंबर 2024 को ईगास-बग्वाल के मौके पर देहरादून के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
    • 15 नवंबर 2024 को गुरु नानक जयंती के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर,भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, तेलंगाना, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकता,लखनऊ,मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, शिमला के बैंक बंद रहेंगे।
    • 18 नवंबर 2024 को कनकदास के कारण बैंगलुरु के बैकों में छुट्टी रहेगी।
    • 23 नवंबर 2024 को Seng Kutsnem के मौके पर शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: Credit Card से भी भर सकते हैं इंश्योरेंस का प्रीमियम, यहां जाने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    कौन तय करता है बैंक हॉलिडे

    देश के सेंट्रल बैंक यानी आरबीआई ही सभी राज्यों के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट तैयार करता है। यह लिस्ट राज्य त्योहार, नेशनल हॉलिडे आदि को देखते हुए बनाया जाता है। अगर बैंक हॉलिडे लिस्ट के अलावा किसी और दिन बैंकों का अवकाश होता है तो आरबीआई इसके लिए अलग से सर्कुलर या नोटिफिकेशन जारी करता है।  

    यह भी पढ़ें: शानदार रिटर्न के लिए कर सकते हैं टैक्स फ्री सरकारी बॉन्ड में निवेश, इन्वेस्टमेंट से पहले कुछ बातों का रखें ध्यान