सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank Holiday: महीने के पहले शनिवार को क्या बैंक बंद हैं, चेक करें 4 अप्रैल को आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं

Published: Sat, 04 Apr 2026 07:47 AM (IST)

कई राज्यों में महावीर जयंती, खातों की सालाना क्लोजिंग और गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहे। हालांकि, 4 अप्रैल, ...और पढ़ें

महीने के पहले शनिवार को क्या बैंक बंद हैं, चेक करें 4 अप्रैल को आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं

महीने के पहले शनिवार को क्या बैंक बंद हैं, चेक करें 4 अप्रैल को आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं

HighLights

  1. आज 4 अप्रैल, पहला शनिवार, देशभर के बैंक खुले हैं।

  2. आरबीआई नियम: दूसरे, चौथे शनिवार और रविवार को बैंक बंद।

  3. अप्रैल में अगली बैंक छुट्टी 14 अप्रैल को।

नई दिल्ली। Bank Holiday: कई राज्यों में, इस हफ्ते 31 मार्च, 2026 (महावीर जयंती), 1 अप्रैल, 2026 (खातों की सालाना क्लोजिंग) और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे) की छुट्टियों के कारण बैंक कई दिनों तक बंद रहे। ऐसे में ज्यादातर बैंक ग्राहक, जिन्होंने आज यानी 4 अप्रैल, 2026, शनिवार बैंक की ब्रांच में जाने का प्लान बनाया है, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि आज बैंक खुले हैं या बंद।

अगर आप भी आज बैंक ब्रांच जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे पहले जान लीजिए कि आज बैंक खुले हैं या बंद। आइए जानते हैं कि महीने के पहले शनिवार 4 अप्रैल को बैंकों की छुट्टी है कि नहीं।

क्या आज महीने की पहले शनिवार 4 अप्रैल को बैंक बंद हैं या खुल?

देश भर के सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक आज, 4 अप्रैल 2026 को खुले हैं। आज महीने का पहला शनिवार है, जो बैंकों के लिए एक वर्किंग डे होता है। यानी आज आपके शहर में SBI, HDFC Bank, PNB, Axis Bank से लेकर ICICI Bank सहित अलग-अलग बैंकों की जितने भी ब्रांच हैं, सभी खुली होंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल बैंक महीने के सभी दूसरे और चौथे शनिवार, साथ ही हर रविवार को अनिवार्य रूप से बंद (Bank Closed) रहते हैं। इसका मतलब है कि इन दिनों ग्राहक बैंक की ब्रांच में जाकर मिलने वाली सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों को मनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक आमतौर पर बंद रहते हैं। वहीं, राजपत्रित सार्वजनिक छुट्टियों के दिन पूरे भारत में बैंकों का कामकाज निलंबित रहता है।

अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अब अप्रैल में बैंकों की अगली छुट्टी 11 अप्रैल को महीने के दूसरे शनिवार को पड़ेगी। अगले दिन यानी 12 अप्रैल को रविवार ही है। इसके अलावा 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

April Bank Holiday । अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
अप्रैल 2026 1 2 3 14 15 16 20 21
अगरतला ■     • •     •
अहमदाबाद ■   • •        
आइजोल     •          
बेलापुर ■   • •        
बेंगलुरु ■   • •     •  
भोपाल ■   •          
भुवनेश्वर ■   • •        
चंडीगढ़ ■              
चेन्नई ■   • •        
देहरादून ■   • •        
गंगटोक     • •        
गुवाहाटी ■     • • •    
हैदराबाद ■   • •        
इम्फाल ■   • •        
ईटानगर ■   •   •      
जयपुर ■     •        
जम्मू ■     •        
कानपुर ■   • •        
कोच्चि ■ • • • •      
कोहिमा     •          
कोलकाता ■   • • •      
लखनऊ ■   • •        
मुंबई ■   • •        
नागपुर ■   • •        
नई दिल्ली ■   •          
पणजी ■   • •        
पटना ■   • •        
रायपुर ■   •          
रांची     • •        
शिलांग     •          
शिमला     •   •      
श्रीनगर ■     •        
तिरुवनंतपुरम ■ • • • •      
विजयवाड़ा ■   • •        

यह भी पढ़ें- डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की लंबी छलांग, 62% के उछाल के साथ 80+ देशों में 'मेक इन इंडिया' की गूंज