Is Today Bank Open: आज शुक्रवार के दिन क्या बैंक खुले हैं, चेक करें 3 अप्रैल को आपके यहां बैंक बंद हैं या नहीं
Is Today Bank Open: आज 3 अप्रैल, शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व ...और पढ़ें

आज गुड फ्राइडे की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
HighLights
आज 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
RBI के अवकाश कैलेंडर में शामिल, सार्वजनिक अवकाश घोषित।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी, ग्राहक ऑनलाइन लेनदेन कर सकते हैं।
नई दिल्ली। Today Bank Holiday: आज शुक्रवार का दिन है। तारीख 3 अप्रैल की है। बहुत से लोगों आज बैंक जाकर जरूरी काम कराना चाह रहे होंगे। अगर आप भी आज बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको पहले यह चेक कर लेना चाहिए कि आज बैंक खुले हैं या बंद।
क्योंकि भारत में अधिकतर बैंक हॉलिडे को लेकर लोग कंफ्यूज रहते हैं। आइए जानते हैं कि आज शुक्रवार 3 अप्रैल को बैंक बंद हैं या नहीं।
Is Today Bank Open: क्या आज बैंक खुले हैं?
अगर आप इस हफ्ते बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इसे रीशेड्यूल कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आधिकारिक छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, गुड फ्राइडे के चलते 3 अप्रैल, 2026 को बैंक बंद (Today Bank Close Due to Good Friday) रहेंगे। यानी अगर आप आज बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको नहीं जाना चाहिए। क्योंकि आज बैंकों की ब्रांच में ताला लगा रहेगा।
गुड फ्राइडे ईसाइयों का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो ईसा मसीह के सूली पर चढ़ाए जाने की घटना की याद दिलाता है। भारत के कई हिस्सों में इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्यता प्राप्त है, और इसे 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट' के तहत RBI की बैंक छुट्टियों की सूची में भी शामिल किया गया है।
भले ही बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ग्राहक वित्तीय सेवाओं से पूरी तरह से कटे हुए नहीं रहेंगे। आप ऑनलाइन एवं डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते है। इसका मतलब है कि भले ही आमने-सामने वाली सेवाएँ उपलब्ध न हों, फिर भी आप बिना किसी रुकावट के पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं या नकद निकाल सकते हैं।
Today Bank Holiday: आज किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?
आज गुड फ्राइडे के चलते गुजरात, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, सिक्किम, असम, यूपी, केरल, मिजोरम, मणिपुर, तमिलनाडु, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश में बैंक बंद (Bank Close) रहेंगे। अगर आप इन राज्यों से संबंध रखते हैं तो आज आपको बैंक नहीं जाना चाहिए।
| April Bank Holiday । अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक | ||||||||
| अप्रैल 2026 | 1 | 2 | 3 | 14 | 15 | 16 | 20 | 21 |
| अगरतला | ■ | • | • | • | ||||
| अहमदाबाद | ■ | • | • | |||||
| आइजोल | • | |||||||
| बेलापुर | ■ | • | • | |||||
| बेंगलुरु | ■ | • | • | • | ||||
| भोपाल | ■ | • | ||||||
| भुवनेश्वर | ■ | • | • | |||||
| चंडीगढ़ | ■ | |||||||
| चेन्नई | ■ | • | • | |||||
| देहरादून | ■ | • | • | |||||
| गंगटोक | • | • | ||||||
| गुवाहाटी | ■ | • | • | • | ||||
| हैदराबाद | ■ | • | • | |||||
| इम्फाल | ■ | • | • | |||||
| ईटानगर | ■ | • | • | |||||
| जयपुर | ■ | • | ||||||
| जम्मू | ■ | • | ||||||
| कानपुर | ■ | • | • | |||||
| कोच्चि | ■ | • | • | • | • | |||
| कोहिमा | • | |||||||
| कोलकाता | ■ | • | • | • | ||||
| लखनऊ | ■ | • | • | |||||
| मुंबई | ■ | • | • | |||||
| नागपुर | ■ | • | • | |||||
| नई दिल्ली | ■ | • | ||||||
| पणजी | ■ | • | • | |||||
| पटना | ■ | • | • | |||||
| रायपुर | ■ | • | ||||||
| रांची | • | • | ||||||
| शिलांग | • | |||||||
| शिमला | • | • | ||||||
| श्रीनगर | ■ | • | ||||||
| तिरुवनंतपुरम | ■ | • | • | • | • | |||
| विजयवाड़ा | ■ | • | • | |||||
नोट- • का मतलब Holiday under Negotiable Instruments Act और ■ का मतलब Banks’ Closing of Accounts
यह भी पढ़ें- देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 8 रेलवे स्टेशन, टॉप पर इस शहर का राज; पीछे छूटी देश की आर्थिक राजधानी
Source- RBI
