सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य लेकिन एक दाना DAP नहीं बना पाया ये कारखाना! 4 महीने से काम ठप, 60 हजार टन फॉस्फोरिक एसिड का ऑर्डर अटका

Published: Mon, 26 Oct 2026 09:36 PM (IST)

चट्टोग्राम का एकमात्र डीएपी खाद कारखाना फॉस्फोरिक एसिड की कमी के कारण चार महीने से बंद है, जिससे 1 लाख ...और पढ़ें

चट्टोग्राम के DAPFCL का काम हुआ ठप

चट्टोग्राम के DAPFCL का काम हुआ ठप

HighLights

  1. बांग्लादेश का डीएपी कारखाना 4 माह से बंद।

  2. फॉस्फोरिक एसिड की कमी उत्पादन ठप होने का कारण।

  3. कच्चे माल आयात को सरकारी मंजूरी का इंतजार।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के कारण ईंधन और उर्वरकों की सप्लाई पर सबसे बुरा असर देखने को मिला है। भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश इन दिनों DAP के दाने-दाने को तरस रहा है। बांग्लादेश में DAP (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) खाद बनाने वाला देश का एकमात्र कारखाना करीब 4 महीने से बंद है। कच्चे माल फॉस्फोरिक एसिड की कमी के कारण यहां उत्पादन ठप है। नए आयात के लिए सरकार की मंजूरी मिलने में देरी से कारखाने में उत्पादन शुरू नहीं हो पा रहा है।

चट्टोग्राम के अनवारा उपजिला में स्थित DAP फर्टिलाइजर कंपनी लिमिटेड (DAPFCL) ने 28 जून को प्रोडक्शन बंद कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश केमिकल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (BCIC) ने तीन खेपों में 60 हजार टन फॉस्फोरिक एसिड खरीदने के लिए टेंडर जारी की। हालांकि, खरीद की प्रक्रिया अभी सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है।

कच्चे माल पर होगा 800 करोड़ टका खर्च

बांग्लादेशी मीडिया 'द डेली स्टार' ने DAPFCL के हवाले से जानकारी दी कि, 60 हजार टन फॉस्फोरिक एसिड खरीदने पर करीब 6.48 करोड़ डॉलर यानी लगभग 800 करोड़ बांग्लादेशी टका खर्च होने का अनुमान है। इसकी तीनों खेपों में 20-20 हजार टन कच्चा माल खरीदा जाना है। तीनों खेपों के लिए सबसे कम बोलियां क्रमशः 1,079 डॉलर, 1,087 डॉलर और 1,071.90 डॉलर प्रति टन की मिलीं।

अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण मार्च से फॉस्फोरिक एसिड की कीमतें बढ़ी हैं। यह क्षेत्र इस रसायन का एक प्रमुख बाजार है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश ने इस साल की शुरुआत में करीब 750 डॉलर प्रति टन की दर से फॉस्फोरिक एसिड खरीदा था।

1 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य, काम ठप

DAPFCL के MD मैनुल हक ने मीडिया को बताया कि कारखाने ने चालू वित्त वर्ष में करीब एक लाख टन खाद उत्पादन का लक्ष्य रखा था, लेकिन पिछले चार महीनों से एक भी टन खाद का उत्पादन नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि कारखाने को काफ्को और चट्टोग्राम यूरिया फर्टिलाइजर कंपनी लिमिटेड (CUFL) से अमोनिया की सप्लाई मिलती है। हालांकि, फॉस्फोरिक एसिड के लिए आयात पर निर्भर रहना पड़ता है और इसकी खरीद टेंडर के जरिए होती है। यह प्रक्रिया BCIC संचालित करता है।

BCIC के वाणिज्य, उत्पादन एवं अनुसंधान निदेशक MD मोनिरुज्जमान ने बताया कि तीनों खेपों के लिए सबसे कम बोलियों पर 60 हजार टन फॉस्फोरिक एसिड खरीदने का प्रस्ताव उद्योग मंत्रालय के माध्यम से सरकार को भेजा गया है। फिलहाल, इसे मंजूरी मिलने का इंतजार है।

गैस की कमी से भी बंद रहा था कारखाना

कारखाने के अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल और मई में भी गैस की कमी के कारण DAPFCL कम से कम एक महीने तक बंद रहा था। हालांकि, इस बार उत्पादन रुकने की वजह कच्चे माल की कमी है। अधिकारियों ने बताया कि आयात को मंजूरी मिलने के बाद भी कारखाने में उत्पादन दोबारा शुरू होने में डेढ़ से दो महीने लग सकते हैं।

ये भी पढ़ें: यहां किसानों को धान बेचने पर MSP के साथ मिलेगा ₹109 प्रति क्विंटल का बोनस, एक मुश्त भुगतान के लिए ₹43.60 करोड़ जारी

कारखाने में आयातित फॉस्फोरिक एसिड और काफ्को व सीयूएफएल से मिलने वाले अमोनिया का इस्तेमाल कर रोजाना करीब 500 टन खाद का उत्पादन होता है। इसकी दोनों उत्पादन इकाइयों की कुल क्षमता 800 टन प्रतिदिन है। उद्योग मंत्रालय के अधीन बीसीआईसी के तहत संचालित यह कारखाना 2006 से व्यावसायिक उत्पादन कर रहा है।

DAP की मांग पूरी करने के लिए आयात पर निर्भर

बांग्लादेश अपनी DAP खाद की मांग पूरी करने के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है। बीसीआईसी और कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में डीएपी की सालाना मांग करीब 15.07 लाख टन है, जबकि लगभग 14 लाख टन खाद आयात की जाती है।