यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट - समझदार निवेशकों के लिए एक स्मार्ट विकल्प
बजाज फाइनेंस डिजिटल FD नए ज़माने के निवेश का एक शानदार विकल्प है जिसमें निवेशकों को डिजिटल सुविधा के साथ-साथ ...और पढ़ें

ब्रांड डेस्क, नई दिल्ली। जिंदगी में हम जैसे-जैसे आगे बढ़ते जाते हैं, हमारे लिए अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने की अहमियत भी उतनी ही बढ़ जाती है। इसके लिए अपने पैसों का समझदारी से निवेश करना बहुत जरूरी है। भारत में देखा जाए, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाएँ लोगों के बेहद पसंदीदा विकल्प के रूप में सामने आती हैं, जो निवेशकों के लिए अपनी जमा-पूंजी को बढ़ाने का एक सुरक्षित साधन है। FDs अपनी भरोसेमंद विशेषता के लिए जाना जाता है, जिसमें रिटर्न मिलने की गारंटी होती है। भारत के एक विश्वसनीय NBFC, बजाज फाइनेंस ने "डिजिटल फिक्स्ड डिपॉजिट" के नाम से एक नए तरह के FD की घोषणा की है, जिसके लिए 42 महीने की समय-सीमा तय की गई है।
बजाज फाइनेंस डिजिटल FD नए ज़माने के निवेश का एक शानदार विकल्प है, जिसमें निवेशकों को डिजिटल सुविधा के साथ-साथ फ्लैक्सिबिलिटी प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस FD को केवल बजाज फिनसर्व वेबसाइट और ऐप के ज़रिए ऑनलाइन बुक और प्रबंधित किया जा सकता है, जिससे यह देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले निवेशकों के लिए आसान विकल्प बन जाता है।
डिजिटल FD वरिष्ठ नागरिकों के लिए सालाना 8.85% तक, और 60 साल से कम उम्र के ग्राहकों के लिए सालाना 8.60% तक ब्याज़ दरें प्रदान करता है, जो बाज़ार में सबसे अधिक ब्याज़ दरों में से एक है। यह उच्च-ब्याज़ दर निवेशकों को अपने निवेश पर महंगाई को मात देते हुए बेहतर रिटर्न हासिल करने में मदद करती है।
अलग-अलग तरह के FDs
बजाज फाइनेंस अलग-अलग प्रकार के FDs के विकल्प प्रदान करता है, जिनके बारे में कुछ और जानकारी नीचे दी गई है:
क्यूम्युलेटिव FD: क्यूम्युलेटिव FD में, जमा-राशि पर मिलने वाले ब्याज़ को नियमित अंतराल पर मूलधन के साथ फिर से निवेश किया जाता है। इसका मतलब यह है कि, मैच्योरिटी के समय निवेशकों को मूलधन के साथ क्यूम्युलेटिव ब्याज भी प्राप्त होता है। आमतौर पर क्यूम्युलेटिव FD लंबे समय के निवेशकों के लिए सबसे बेहतर विकल्प है, जो लंबी अवधि में अपनी जमा-पूंजी को बढ़ाना चाहते हैं।
नॉन-क्यूम्युलेटिव FD: नॉन-क्यूम्युलेटिव FD में निवेशकों को नियमित अंतराल पर ब्याज़ की रकम मिलती है। निवेशक अपनी जमा-राशि पर मिलने वाले ब्याज़ की रकम प्राप्त करने के लिए मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना का विकल्प चुन सकते हैं। नियमित आमदनी की तलाश करने वाले लोगों के लिए नॉन-क्यूम्युलेटिव FD एक बेहतर है।
बजाज फाइनेंस FD में 5 लाख निवेश करने के बाद आप कितना ब्याज़ प्राप्त कर सकते हैं, यह समझने के लिए नीचे दिए गए विवरण देखें।
.jpg)
बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट में क्यों निवेश करे?
बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट को CRISIL और ICRA जैसी जानी-मानी वित्तीय एजेंसियों से AAA की रेटिंग प्राप्त हुई है, जो देश में वित्तीय संस्थानों को दी जाने वाली सर्वोच्च सुरक्षा रेटिंग है। अव्वल दर्जे की इस रेटिंग से निवेशकों के लिए उच्च स्तरीय बचाव एवं सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि, 5 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने बजाज फाइनेंस पर अपना भरोसा जताया है और 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की जमा-राशि सौंपी है।
बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कैसे करें?
- बजाज फाइनेंस की वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
- इन्वेस्टमेंट सेक्शन में जाएँ और फिक्स्ड डिपॉजिट पर क्लिक करें।
- इस पेज के ऊपरी हिस्से में 'ओपन FD' पर क्लिक करें।
- अपने 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर भरें और अपने फोन पर भेजे गए OTP को वेरीफाई करें।
- निवेश की रकम, निवेश की समय-सीमा और पे-आउट फ्रीक्वेंसी जैसी सभी जानकारी प्रदान करें। फिर अपना PAN और जन्मतिथि भरें।
- अपना KYC पूरा करें: अगर आप मौजूदा ग्राहक हैं, तो हमारे पास उपलब्ध जानकारी की पुष्टि करें, या इसमें आवश्यक बदलाव करें। नए ग्राहक आधार कार्ड का उपयोग करके अपना KYC पूरा करें।
- फिर स्क्रीन पर एक घोषणा प्रदर्शित की जाएगी। कृपया उसे सावधानी से पढ़ें और नियम एवं शर्तों से सहमति जताएँ। अपने बैंक की जानकारी भरें और भुगतान के लिए आगे बढ़ें।
- ट्रांजैक्शन के लिए नेट बैंकिंग/UPI या NEFT/ RTGS की मदद से अपने निवेश की प्रक्रिया को पूरा करें।
बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- PAN कार्ड
- कोई भी KYC दस्तावेज़ (आधार कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी)
निष्कर्ष
बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट उन सभी निवेशकों के लिए एक स्मार्ट विकल्प है, जो निवेश के सुरक्षित और आकर्षक अवसरों की तलाश कर रहे हैं। बेहतर ब्याज़ दरों, परेशानी मुक्त आवेदन प्रक्रिया और उच्चतम सुरक्षा रेटिंग के साथ, बजाज फाइनेंस FDs निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प है।
अपने रिटर्न को अधिकतम करने और जोखिम को कम करने के लिए निवेश का सही विकल्प चुनना सबसे ज्यादा मायने रखता है, और इसमें दो राय नहीं है कि बजाज फाइनेंस डिजिटल फिक्स्ड डिपॉजिट अपनी जमा-पूंजी को बढ़ाने की इच्छा रखने वाले निवेशकों के लिए बेहद समझदारी भरा विकल्प है।
