Move to Jagran APP

दुनिया ने फिर माना भारतीय प्रतिभा का लोहा, प्रमुख अमेरिकी IT कंपनी IBM के CEO चुने गए अरविंद कृष्ण

IBM के CEO पद पर Arvind Krishna की नियुक्ति छह अप्रैल को होगी। आईबीएम में कृष्ण इस समय वरिष्ठ उपाध्यक्ष (क्लाउड एवं कोगनिटिव सॉफ्टवेयर) हैं। Photo Matt Carr

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 12:15 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 12:16 PM (IST)
दुनिया ने फिर माना भारतीय प्रतिभा का लोहा, प्रमुख अमेरिकी IT कंपनी IBM के CEO चुने गए अरविंद कृष्ण
दुनिया ने फिर माना भारतीय प्रतिभा का लोहा, प्रमुख अमेरिकी IT कंपनी IBM के CEO चुने गए अरविंद कृष्ण

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय प्रतिभा ने एक बार फिर दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया है। भारतीय मूल के अरविंद कृष्ण को अमेरिका की प्रमुख IT कंपनी आईबीएम (IBM) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चुना गया है। अरविंद दिग्गज प्रौद्योगिकी अधिकारी हैं। वे कंपनी की वर्तमान सीईओ वर्जिनिया रोमेटी के स्थान पर पदभार संभालेंगे। कंपनी के निदेशक मंडल ने रोमेटी के स्थान पर कृष्ण को कंपनी के नए सीईओ के रूप में चुना है। अरविंद कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्य भी होंगे।

loksabha election banner

सीईओ चुने जाने पर कंपनी की एक प्रेस रिलीज में अरविंद ने कहा, "मैं IBM का नया कार्यकारी अधिकारी चुने जाने को लेकर रोमांचित हूं। गिन्नी और निदेशक मंडल ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसके लिए आभारी हूं।"

आईबीएम की मौजूदा सीईओ रोमेटी करीब 40 साल से कंपनी से जुड़ी हैं। वे इस साल के आखिर में सेवानिवृत्त होंगी। आईबीएम के सीईओ पद पर अरविंद की नियुक्ति छह अप्रैल को होगी। आईबीएम में कृष्ण इस समय वरिष्ठ उपाध्यक्ष (क्लाउड एवं कोगनिटिव सॉफ्टवेयर) हैं। 57 वर्षीय अरविंद ने साल 1990 में आईबीएम को ज्वाइन किया था।

भारत में अरविंद की पढ़ाई आईआईटी, कानपुर से हुई हैं। उन्होंने यहां से ग्रेजुएशन की हैं। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.