सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज का PIB ने खोला कच्चा चिट्ठा

Published: Thu, 01 Oct 2026 02:37 PM (IST)

Bank Holiday Fact check: मीडिया पर वायरल हो रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अब सभी ...और पढ़ें

अलर्ट! क्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक?

अलर्ट! क्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? 

HighLights

  1. वायरल मैसेज में बैंक हर शनिवार बंद रहने का दावा।

  2. PIB ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है।

  3. बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: बैंक कर्मचारी 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक लगातार 3 दिनों के लिए देशव्यापी हड़ताल पर बैठने वाले थे। हालांकि भारत भर में बैंकों प्रस्तावित हड़ताल टालने का फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की बैठक के बाद हुआ।

इसी बीच सोशल मीडिया और व्हाट्सएप (WhatsApp) ग्रुप्स पर एक मैसेज आग की तरह तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अब देश के सभी बैंक हर शनिवार को बंद रहेंगे। मैसेज के मुताबिक, भारत सरकार ने बैंकों में '5-डे वर्क वीक' (हफ्ते में 5 दिन काम) लागू कर दिया है, जिसके चलते अब बैंक कर्मचारियों को हर शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलेगी। इस खबर ने आम जनता और बैंक ग्राहकों के बीच काफी कन्फ्यूजन पैदा कर दी है।

PIB ने किया फैक्ट चेक

भारत सरकार की एजेंसी 'प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो' (PIB) ने इस वायरल मैसेज का फैक्ट चेक (Fact Check) किया है और इसकी पूरी सच्चाई जनता के सामने रखी है।

PIB फैक्ट चेक टीम ने अपने आधिकारिक 'X' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साफ शब्दों में कहा है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी (Fake News) है। वित्त मंत्रालय, सरकार या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसमें सभी शनिवार को बैंक बंद रखने की बात कही गई हो।

क्या है बैंक हॉलिडे का असली नियम?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल देश में बैंकों की छुट्टियों को लेकर कोई नया नियम नहीं आया है और वही पुरानी व्यवस्था लागू है:

  • छुट्टी वाले शनिवार: RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक महीने के दूसरे (2nd) और चौथे (4th) शनिवार को बंद रहते हैं।
  • कामकाज वाले शनिवार: महीने के पहले, तीसरे और अगर महीने में पांचवां (5th) शनिवार आता है, तो बैंक पूरी तरह खुले रहते हैं और सामान्य कामकाज होता है।
  • रविवार को हमेशा की तरह साप्ताहिक अवकाश रहता है।

यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, डॉलर भी इसके आगे भरता है पानी; अपने रुपये की हैसियत कितनी?