सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में नहीं बिकेंगे एप्पल के पुराने फोन, सरकार बिक्री के पक्ष में नहीं

By Manish NegiEdited By:
Published: Mon, 30 May 2016 03:03 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 04:08 PM (IST)

अमेरिकी मोबाइल कंपनी एप्पल को भारत सरकार से बड़ा झटका लगा है। एप्पल का भारतीय बाजार में पुराने फोन को बेचने का प्लान कामयाब नहीं हो पाया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (जेएनएन)। अमेरिकी कंपनी एप्पल को आज झटका लगा है। कंपनी का भारतीय बाजार में पुराने फोन को कम दाम पर बेचने का प्लान कामयाब नहीं हो पाया है। एप्पल के प्रस्ताव पर वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार भारत में पुराने या पुराने फोन के नए स्वरूप में पेश किए गए उत्पाद के तौर पर बिक्री के पक्ष में नहीं है।

उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय एप्पल को एकल ब्रांड खुदरा स्टोर खोलने के संबंध में स्थानीय उत्पादों की खरीद के मामले में छूट देने के पक्ष में है लेकिन वित्त मंत्रालय का रुख इस पर अलग है। हम निश्चित रूप से इस मुद्दे पर बात कर स्थिति को स्पष्ट कर देना चाहते हैं। ऐसा करके हम जल्दी से जल्दी किसी निर्णय पर आ सकते हैं।

एप्पल के प्रस्ताव पर मंत्रालय की स्थिति की व्याख्या करते हुए सीतारमण ने कहा, कि "हम निर्माण के नियमों को बदलने के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। हम बस के एकल ब्रांड खुदरा बिक्री पर स्थिति स्पष्ट कर देना चाहते हैं।" साथ ही उन्होंने यह भी बताया, "हमने वित्त मंत्रालय से स्टार्ट अप के लिए टैक्स छूट की अवधि तीन साल से बढ़ाकर सात साल करने की सिफारिश की है।"

गौरतलब है कि एप्पल के सीईओ टिम कुक इसी महीने भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी। आपकों बता दें कि एप्पल की फोन की ब्रिकी दुनिया भर में घटी है जिसके बाद कंपनी भारत में व्यापार की असीम संभावना देख रही है।

इतनी बड़ी शख्सियत होने के बाद भी जमीन से जुड़े हैं एप्पल के सीईओ टिम कुक