Google Pay और Paytm की बादशाहत खतरे में? भारत में Apple शुरू करने जा रहा है ये नई सर्विस; कैसे करेगी काम?
Apple Pay India launch: एपल ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित पेमेंट सर्विस एपल पे लॉन्च कर दी है, जिसका सीधा ...और पढ़ें
-1790755574835_m.webp)
भारत में एपल पे लॉन्च: गूगल पे और पेटीएम को मिलेगी कड़ी टक्कर, एक्सिस बैंक के साथ शुरुआत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अमेरिकी टेक दिग्गज एपल ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित पेमेंट सर्विस एपल पे (Apple Pay India launch) लॉन्च कर दी है। इसका सीधा मुकाबला पहले से मौजूद गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे दिग्गजों (Apple Pay vs Paytm, Apple Pay India) से होगा।
बुधवार को एपल ने बताया कि शुरुआत में इस सर्विस को एक्सिस बैंक (Apple Pay Axis Bank) के साथ पार्टनरशिप में पेश किया गया है। इसका मतलब है कि अब एक्सिस बैंक के ग्राहक अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड को सीधे अपने आईफोन या एप्पल वॉच के एपल वॉलेट में सेव कर सकते हैं।
फेस आईडी और टच आईडी से होगा पेमेंट
यह सर्विस पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि किसी भी पेमेंट को अप्रूव करने के लिए 'फेस आईडी' या 'टच आईडी' का इस्तेमाल होता है। इससे आप दुकानों पर 'टैप-टू-पे' के साथ-साथ वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स पर भी आसानी से भुगतान कर सकेंगे।
एपल का प्लान भविष्य के लिए काफी बड़ा है। आने वाले समय में कंपनी इसमें दूसरे बैंकों के कार्ड्स भी जोड़ेगी। सबसे अहम बात यह है कि एप्पल पे में जल्द ही भारत के लोकप्रिय यूपीआई (UPI) सिस्टम को भी शामिल किया जाएगा, जिसका देश के डिजिटल पेमेंट बाजार पर एकतरफा राज है।
किन भारतीय यूजर्स पर है एपल की नजर?
एक अरब से ज्यादा उपभोक्ताओं वाले भारतीय बाजार में एपल की नजर तेजी से बढ़ते मिडिल क्लास पर है। हालांकि, भारत में सस्ते एंड्रॉयड फोन का ज्यादा दबदबा है, लेकिन पेमेंट सर्विस आने से एपल के प्रीमियम डिवाइस की डिमांड और बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी भारत में तेजी से अपना दायरा बढ़ा रही है।
देशभर में खुल चुके एपल के 6 रिटेल स्टोर
दिल्ली और मुंबई सहित देश में एपल के 6 ऑफिशियल रिटेल स्टोर खुल चुके हैं और पार्टनर स्टोर्स की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। भारत अब एपल के लिए सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है। कंपनी अपने ग्लोबल आईफोन उत्पादन का 25% हिस्सा भारत ला चुकी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा चीन से ट्रेड वॉर शुरू करने के बाद से एपल भारत को अमेरिकी बाजार के लिए एक बड़े एक्सपोर्ट हब के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
