HDFC बैंक को मिला नया बॉस, IIT कानपुर से पढ़ने वाले अनूप बागची संभालेंगे CEO और MD की कमान; RBI ने दी मंजूरी
HDFC Bank New CEO and MD: एचडीएफसी बैंक ने अनूप बागची को अपना नया सीईओ और एमडी नियुक्त करने की ...और पढ़ें

एचडीएफसी बैंक को अनूप बागची के रूप में नया सीईओ मिला।
HighLights
एचडीएफसी बैंक को अनूप बागची के रूप में नया सीईओ मिला।
अनूप बागची तीन साल के लिए एमडी पद संभालेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को मंजूरी दी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। HDFC Bank New CEO and MD: मार्केट कैप के लिहाज से भारत के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने नए CEO और MD की घोषणा कर दी है। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि अनूप बागची बैंक के सीईओ और एमडी होंगे। उन्हें 3 साल के लिए नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे। शशिधर जगदीशन 26 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं।
HDFC Bank ने अपनी फाइलिंग में कहा- "रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को दिए गए आवेदन के आधार पर, RBI ने 1 अक्टूबर, 2026 के अपने पत्र के जरिए अनूप बागची (DIN: 00105962) को बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (MD & CEO) नियुक्त करने और उन्हें दी जाने वाली सैलरी को मंजूरी दे दी है।"
कौन हैं IIT और IIM से पढ़ने वाले अनूप बागची?
HDFC बैंक ने अपनी फाइलिंग मे अपने नए सीईओ और एमडी की जानकारी दी। फाइलिंग में बताया कि अनूप बागची फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में एक अनुभवी लीडर हैं, जिन्हें बैंकिंग, कैपिटल मार्केट, वेल्थ मैनेजमेंट और इंश्योरेंस में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।
अनूप बागची के पास इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर से मैनेजमेंट ((IIM Bengaluru) की डिग्री और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IIT Kanpur) से इंजीनियरिंग की डिग्री है।
1992 से ICICI ग्रुप का हिस्सा रहे बागची ने ट्रेजरी, रिटेल बैंकिंग, होलसेल बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कई क्षेत्रों में अपना करियर बनाया है।
अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई अहम लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें ICICI सिक्योरिटीज के CEO और MD, ICICI बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और वर्तमान में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO के पद शामिल हैं।
ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस को टॉप पर पहुंचाया
HDFC के नए सीईओ और एमडी अनूप बगाची जन 2023 से ही ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी लीडरशिप में, कंपनी ने FY2025 में पहली बार 10,000 करोड़ रुपये का एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) हासिल किया। इसमें APE सालाना 15% बढ़कर 10,407 करोड़ रुपये हो गया और टैक्स के बाद मुनाफा लगभग 40% बढ़कर 1,189 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स और नए बिज़नेस जेनरेशन में भी जबरदस्त ग्रोथ हासिल की है, जो टिकाऊ और मुनाफे वाले विस्तार पर उनके फोकस को दिखाता है।
