सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akshay Tritiya ऑनलाइन गोल्ड खरीदने से पहले ये 5 बातें जान लें

By NiteshEdited By:
Published: Fri, 24 Apr 2020 12:42 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2020 06:19 PM (IST)

यह सोने को खरीदने का सबसे सस्ता तरीका है। इसमें सोने को पेपर फॉर्मेट में एक्‍सचेंजो पर खरीदा और बेचा जा सकता है।

Akshay Tritiya ऑनलाइन गोल्ड खरीदने से पहले ये 5 बातें जान लें
Akshay Tritiya ऑनलाइन गोल्ड खरीदने से पहले ये 5 बातें जान लें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अक्षिय तृतिया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यह त्यौहार इस बार 26 अप्रैल को है। लॉकडाउन होने के कारण ज्वैलरी इंडस्ट्री के लिए यह अक्षय तृतीया फीकी ही रहने वाली है। इसके बावजूद कुछ ज्वैलर्स अपने ग्राहकों को ऑनलाइन ऑफर्स दे रहे हैं। अगर आप इस अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको इसे ऑनलाइन खरीदना होगा। क्योंकि देशभर के सर्राफा बाजार बंद हैं।

ऑनलाइन आप इन तरीकों से सोना खरीद सकते हैं

डिजिटल गोल्‍ड

डिजिटल गोल्‍ड को ऑनलाइन निवेश कर सकते हैं। इस फिजिकल गोल्‍ड को सेंट्रली सुरक्षित रूप से स्‍टोर किया जाता है।

एक्‍सचेंज ट्रेडेड-फंड ETF

यह सोने को खरीदने का सबसे सस्ता तरीका है। इसमें सोने को पेपर फॉर्मेट में एक्‍सचेंजो पर खरीदा और बेचा जा सकता है।

सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड SGB

सोने में निवेश का एक तरीका सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड भी है। यह बॉन्‍ड सरकार जारी करती है। यह सोने में लंबी अवधि के निवेश के लिए अच्‍छा विकल्‍प है। कुछ महीनों के अंतराल पर इसकी पेशकश की जाती है। ऐसे बॉन्‍ड को भुनाने पर टैक्‍स देनदारी भी नहीं बनती है।

फिजिकल गोल्ड

सोने को ज्वैलरी के तौर पर फिजिकल फॉर्म में खरीदा जा सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट बताते हैं कि फिजिकल फॉर्म में सोने में निवेश ठीक नहीं है।

गोल्ड बिस्कुट

सोने की ज्वैलरी, सिक्‍के या बिस्कुट के रूप में भी खरीदा जा सकता है। लेकिन इसमें भी सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं रहती हैं।

कुछ ज्वैलर्स अपने ग्राहकों को ऑनलाइन ऑफर्स दे रहे हैं। सेनको गोल्ड ने अपने ग्राहकों के लिए एक इनोवेटिव ऑनलाइन ऑफर की घोषणा की है। सेनको गोल्ड एंड डायमंड ने अक्षय तृतिया के मौके पर सोना खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए यह ऑफर निकाला है। इस ऑफर 22 से 27 अप्रैल तक के लिए है। इस ऑफर के तहत ग्राहक ऑफर की अवधि के दौरान उस दिन के सोने के मूल्य के आधार पर ज्वैलरी की ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

पीएनजी ज्वैलर्स ने भी अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की बुकिंग की सुविधा के लिए दो नई ऑनलाइन सुविधाएं लॉन्च की हैं। पहली है वेधनी ई-वाउचर्स और दूसरी है प्योर प्राइस ऑफर। वेधनी ई-वाउचर्स ऑफर के तहत ग्राहक अक्षय तृतीया पर सोने की बुकिंग करा सकते हैं और लॉकडाउन खुलने के बाद इसकी डिलीवरी ले सकते हैं।

प्योर प्राइस ऑफर में ग्राहकों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। ग्राहक खरीदारी के समय के मूल्य पर सोने की बुकिंग करा सकते हैं, लेकिन अगर लॉकडाउन के बाद सोने की कीमतें गिर जाती हैं, तो ग्राहकों को गिरी हुई कीमतों पर ही सोने की डिलीवरी प्राप्त होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।