कृषि मंत्रालय साल 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने को लेकर प्रतिबद्ध
आम बजट 2018 में भी केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कृषि क्षेत्र पर विशेष फोकस रखा था
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। इस बात पर जोर देते हुए कि किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को एक मिशन मोड पर लागू किया जा रहा है केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि सुशासन की नई पद्धति, नए विचार और एक सुधारोन्मुख दृष्टि से खेती के आधुनिकीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। कृषि और किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार साल 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में काम कर रहा है।
सिंह ने कहा, “किसानों की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 तक किसानों की आय को दोगुना करने का एक लक्ष्य रखा है। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री ने किसानों के कल्याण का ठोस लक्ष्य रखा है।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2022 तक कृषि मंत्रालय इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता जता रही है। सिंह यहां पर कृषि उन्नति मेला 2018 के एक समारोह के मौके पर बोल रहे थे।
गौरतलब है कि आम बजट 2018 में भी केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कृषि क्षेत्र पर विशेष फोकस रखा था। इस बजट के दौरान देश के कृषि क्षेत्र को कई सौगातें दी गईं।