ट्रंप द्वारा मंदी के संकेत मिलने के बाद कल वैश्विक शेयर बाजारों में आई थी भारी गिरावट, जानिए आज का हाल
Global Share Market SP 500 फ्यूचर मंगलवार सुबह 3.20 फीसद या 77.25 अंक की बढ़त के साथ 2482.25 पर ट्रेंड कर रहा था।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश भर में कारोबार ठप है, जिसके चलते यूएस इकोनॉमी में मंदी देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है। साथ ही ट्रंप ने कहा कि वे इकोनॉमी की अपेक्षा वायरस पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजारों में भी इस समय भारी गिरावट देखी जा रही है। डॉव जोंस सोमवार को 9.71 फीसद गिर गया।
वैश्विक शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को Dow 30 12.93 फीसद या 2997.10 अंक की गिरावट के साथ 20,188.52 पर S&P 500 11.98 फीसद या 324.86 अंक की गिरावट के साथ 2,386.16 पर और Nasdaq 12.32 फीसद या 970.28 अंक की गिरावट के साथ 6,904.59 पर बंद हुआ।
हालांकि, मंगवालर को इक्विटी बाजारों में थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है। S&P 500 फ्यूचर मंगलवार सुबह 3.20 फीसद या 77.25 अंक की बढ़त के साथ 2,482.25 पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, Nasdaq फ्यूचर्स 3.38 फीसद या 238.12 अंक की गिरावट के साथ 7,278.62 पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स मंगलवार सुबह 0.02 फीसद या 0.023 अंक तेज होकर 98.180 पर ट्रेंड कर रही थी।