सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के बाहर अदाणी समूह का बड़ा समझौता, 770 MW हाइड्रोलिक पावर प्रोजेक्ट के लिए करार; क्यों खास चमखारछू-I परियोजना?

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:08 AM (IST)

अदाणी पावर और भूटान की ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन ने 770 मेगावाट के चमखारछू-I जलविद्युत प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया है।

यह समझौता भूटान की राजधानी थिम्फू में हुआ

यह समझौता भूटान की राजधानी थिम्फू में हुआ

HighLights

  1. अदाणी पावर और DGPC ने 770 MW प्रोजेक्ट पर किया समझौता।

  2. चमखारछू-I जलविद्युत प्रोजेक्ट भूटान के झेमगांग में होगा स्थापित।

  3. यह प्रोजेक्ट भारत को अतिरिक्त हरित ऊर्जा निर्यात करेगा।

नई दिल्ली। अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पावर (Adani Power) ने भूटान की सरकारी बिजली कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन (DGPC) के साथ एक अहम समझौता किया है। यह एग्रीमेंट 770 मेगावाट (MW) के चमखारछू-I जलविद्युत प्रोजेक्ट (Chamkharchhu-I Hydropower Project) की स्थापना से संबंधित है। यह समझौता भूटान की राजधानी थिम्फू में हुआ, जिसमें भूटान के प्रधानमंत्री ल्योंछेन दाशो शेरिंग तोबगे, वित्त मंत्री, ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री और दोनों कंपनियों के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे।

पार्टनरशिप मॉडल वाला प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट पार्टनरशिप मॉडल पर आधारित है। इसमें 49:51 इक्विटी हिस्सेदारी, जिसमें 49% अडानी पावर के पास तो 51% DGPC के पास होगी। यह प्रोजेक्ट BOOT (Build, Own, Operate and Transfer) मॉडल पर तैयार किया जाएगा। इसका कंसेशन पीरियड कमर्शियल ऑपरेशन की तारीख से 30 वर्षों का होगा।

यह प्रोजेक्ट मध्य भूटान के झेमगांग (Zhemgang) जिले में चमकारछू (Chamkarchhu) नदी पर स्थित है। निर्माण कार्य 2027 की पहली छमाही में शुरू होगा और शिलान्यास के 6 साल के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें - GST पर मीटिंग से पहले जनधन और मुद्रा योजना पर वित्त मंत्रालय की बैंक प्रमुखों के साथ अहम बैठक

ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े क्या लाभ

यह प्लांट सर्दियों के दौरान भूटान की बिजली जरूरतों को पूरा करेगा और गर्मियों के मौसम में अतिरिक्त ग्रीन पावर को भारत में निर्यात किया जाएगा। यह समझौता अदाणी ग्रुप और भूटान सरकार के बीच मई 2025 में हुए 5,000 मेगावाट के व्यापक जलविद्युत विकास समझौते का हिस्सा है। इससे पहले सितंबर 2025 में दोनों ने 570 मेगावाट के वांगछू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए करार किया था।