सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेपी एसोसिएट्स के बाद अदाणी ग्रुप ने खरीदी एक और कंपनी, 3 बड़े प्रोजेक्ट पर होगा कंट्रोल; ये रही डील की डिटेल

Published: Fri, 14 Aug 2026 08:42 AM (IST)

अदाणी समूह ने रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पाथ हाईवेज एलएलपी का 91.34 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है।

अदाणी समूह ने रोड इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए खरीदी कंपनी।

अदाणी समूह ने रोड इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए खरीदी कंपनी।

HighLights

  1. अदाणी समूह ने पाथ हाईवेज एलएलपी का अधिग्रहण किया।

  2. यह अधिग्रहण 91.34 करोड़ रुपये में पूरा हुआ है।

  3. तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं पर अब नियंत्रण बढ़ेगा।

नई दिल्ली। देश का अरबपति कारोबारी घराना अदाणी समूह (Adani Group) तेजी अपने बिजनेस का विस्तार कर रहा है और कंपनियों का अधिग्रहण कर रहा है। जेपी एसोसिएट्स के बाद गौतम अदाणी की अगुवाई वाली अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने रोड इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, अदाणी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (ARTL) ने पाथ हाईवेज एलएलपी (Path Highways LLP - PATH) के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

91.34 करोड़ रुपये की डील

अदाणी एंटरप्राइजेज द्वारा स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि यह अधिग्रहण 91.34 करोड़ रुपये में किया गया है। इस सौदे के तहत, अदाणी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (ARTL) ने 99.99% और अदाणी रोड GRICL लिमिटेड (GRICL) ने 0.01% हिस्सेदारी खरीदी है। यह हिस्सेदारी 'प्रकाश एस्फाल्टिंग एंड टोल्स हाईवे (इंडिया) लिमिटेड' और 'श्रीमती नीति अग्रवाल' से खरीदी गई है।

कंपनी ने बताया कि यह अधिग्रहण रोड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास उद्योग में अपने फुटप्रिंट बढ़ाने की रणनीति के अनुरूप है। पाथ हाईवेज एलएलपी (PATH) की स्थापना 13 दिसंबर, 2018 को हुई थी और यह मुख्य रूप से रोड इंफ्रास्ट्रक्चर संपत्तियों के लिए एक निवेश होल्डिंग वाहन के रूप में कार्य करती है।

तीन बड़े प्रोजेक्ट्स पर बढ़ेगा नियंत्रण

इस अधिग्रहण का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अदाणी ग्रुप का अब तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर नियंत्रण बढ़ जाएगा। इस डील से पहले, अडानी रोड ट्रांसपोर्ट और पाथ हाईवेज मिलकर इन प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी रखते थे। अब अधिग्रहण के बाद, अदाणी रोड ट्रांसपोर्ट (ARTL) की निम्नलिखित कंपनियों में 99.99% हिस्सेदारी हो जाएगी। इनमें मंचेरियल रेपल्लेवाड़ा रोड लिमिटेड, सूर्यापेट खम्मम रोड लिमिटेड, 
और बिलासपुर पथरापाली रोड लिमिटेड शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें - भारत का वो उद्योगपति, जिसके दरबार में लगती थी दुनियाभर के राष्ट्र प्रमुखों की लाइन; आज कितने देशों में फैला कारोबार?

बता दें कि इससे पहले अदाणी ग्रुप ने लंबी चली प्रक्रिया के बाद दिवालिया समूह जेपी एसोसिएट्स को खरीदा था। अदाणी समूह ने दिवालिया प्रक्रिया के तहत कर्ज में डूबी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड का अधिग्रहण ₹14,535 करोड़ में किया था। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की इलाहाबाद बेंच ने मार्च 2026 में इस डील को अपनी मंजूरी दी थी।