सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CNG Price Hike: दीवाली से पहले महंगाई का तगड़ा झटका! इस शहर में बढ़े CNG के दाम, ₹100 के पास पहुंची कीमत

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:17 AM (IST)

CNG Price Today: अडानी गैस ने CNG की कीमतों में ₹4.45 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है, जिससे अब कीमत ...और पढ़ें

CNG Price Hike: दीवाली से पहले महंगाई का तगड़ा झटका! इस शहर में बढ़े CNG के दाम, ₹100 के पास पहुंची कीमत

CNG Price Hike: दीवाली से पहले महंगाई का तगड़ा झटका! इस शहर में बढ़े CNG के दाम, ₹100 के पास पहुंची कीमत

HighLights

  1. अडानी गैस ने अहमदाबाद में CNG की कीमतें बढ़ाईं।

  2. CNG की कीमत ₹4.45 बढ़कर ₹98.47 प्रति किलोग्राम हुई।

  3. बढ़ोतरी का कारण प्राकृतिक गैस की खरीद लागत में वृद्धि।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली की तैयारियां जहां जोरो-शोरों पर हैं, इसी बीच लोगों की महंगाई (Inflation) का एक और झटका लगा है। अडानी गैस (Adani Gas) ने अचानक कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG की कीमतों (CNG Price Hike) में 4.45 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी बढ़ोतरी कर दी है। जिससे अब लोगों का मंथली बजट और ज्यादा बिगड़ सकता है। आइए जानते हैं कि कहां इसका असर दिखाई देगा।

किस शहर में बढ़े दाम?

अडानी गैस के द्वारा बढ़ाए गए इन दामों का असर गुजरात के अहमदाबाद (Ahemdabad CNG Price) में दिखाई देगा। अगस्त 2026 में भी कंपनी ने सीएनजी के दामों में ₹4 प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद अब सीएनजी की कुल कीमत ₹98.47 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी कि सीएनजी के दाम ₹100 के बहुत करीब पहुंच गए हैं। हालांकि अडानी गैस द्वारा बढ़ाए गए दामों का असर गुजरात के बाहर देखने को नहीं मिलेगा।

दाम क्यों बढ़ाए गए?

इस अचानक हुई बढ़ोतरी की वजह बताते हुए ATGL के एक प्रवक्ता ने कहा कि नेचुरल गैस की खरीद लागत बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिसकी वजह से ये कदम उठाना पड़ा। कंपनी के मुताबिक, घरेलू गैस की कम उपलब्धता, सप्लाई में कटौती और दुनिया भर में चल रहे तनाव (भू-राजनीतिक हालात) के कारण ग्लोबल मार्केट में गैस के दाम काफी उछल गए हैं।

दिल्ली-मुंबई में क्या हैं दाम?

नोएडा: ₹95.59 प्रति किलो
दिल्ली: ₹86.98 प्रति किलो
मुंबई: ₹89.00 प्रति किलो
चेन्नई: ₹99.50 प्रति किलो
कोलकाता: ₹103.00 प्रति किलो
जयपुर: ₹99.50 प्रति किलो

ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड होल्डर की मौत के बाद परिवार भरेगा बिल! क्या रिकवरी एजेंट दे सकता है धमकी?