सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूआइडी होगा नए पीएफ अकाउंट का आधार

By Edited By:
Published: Thu, 24 Jan 2013 09:52 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

अब इस साल मार्च से फॉर्मल सेक्टर में काम करने जा रहे नए कर्मचारियों के लिए आधार कार्ड (यूआइडी) जरूरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अब इस साल मार्च से फॉर्मल सेक्टर में काम करने जा रहे नए कर्मचारियों के लिए आधार कार्ड (यूआइडी) जरूरी होगा। क्योंकि इसके बिना अब नया पीएफ अकाउंट नहीं खोला जा सकेगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपनी सेवा को बेहतर बनाने के लिए अब यूआइडी को पीएफ अकाउंट से जोड़ दिया है। ईपीएफओ ने इसके लिए अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को एक नोट भेजकर इस संबंध में जानकारी दे दी है। इसके साथ ही ईपीएफओ की 30 जून तक अपने लगभग 8.15 करोड़ सदस्यों के पीएफ अकाउंट को आधार से जोड़ने की योजना है।

ईपीएफओ का कहना है कि संविदा पर काम करने वाले एवं संस्थान बदलने वाले ज्यादातर कर्मचारियों के एक से ज्यादा अकाउंट होते हैं। इसके साथ ही प्रति वर्ष लगभग एक करोड़ दावे आते हैं जिनमें लगभग 90 लाख मामले अकाउंट ट्रांसफर और भुगतान के होते हैं। एक अधिकारी ने कहा कि हमारा ज्यादातर काम व्यक्तिगत अकाउंट सदस्यों को ढूंढने या अकाउंट के स्थानांतरण पर केंद्रित रहता है। आधार कार्ड के कारण हमें इन परेशानियों से छुटकारा तो मिलेगी ही, साथ ही अन्य क्षेत्रों में सेवा को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

ईपीएफओ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को यह निर्देश दिया है कि वह स्थानीय यूआइडी अधिकारियों से संपर्क कर औद्योगिक क्षेत्रों में कैंप लगवाकर कार्ड बनवाने की व्यवस्था कराएं। अब नियोक्ता को नए कर्मचारियों से आधार कार्ड की जानकारी लेकर अनिवार्य रूप से ईपीएफओ को भेजना होगा।