सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aadhaar Card Toll-Free Number: इस टोल फ्री नंबर पर मिलेगा आधार कार्ड से जुड़े हर सवाल का जवाब

By Lakshya KumarEdited By:
Published: Tue, 11 Jan 2022 10:22 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 05:10 PM (IST)

Aadhaar Card Helpline Number अगर आपके मन में आधार कार्ड से जुड़ा कोई सवाल है जिसका आप जवाब चाहते हैं ...और पढ़ें

Aadhaar Card Toll-Free Number: इस टोल फ्री नंबर पर मिलेगा आधार कार्ड से जुड़े हर सवाल का जवाब
Aadhaar Card Toll-Free Number: इस टोल फ्री नंबर पर मिलेगा आधार कार्ड से जुड़े हर सवाल का जवाब

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क । अगर आपके मन में आधार कार्ड (Aadhaar Card) से जुड़ा कोई सवाल है, जिसका आप जवाब चाहते हैं लेकिन यह नहीं समझ पा रहे हैं कि किससे यह सवाल पूछें जो आपको जवाब मिल जाए, तो अब इसकी चिंता छोड़ दीजिए। आधार कार्ड से जुड़े किसी भी सवाल के जवाब के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आप इसके लिए सीधे भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी आधार हेल्पलाइन नंबर- 1947 पर कॉल कर सकते हैं और अपने सभी सवालों के जवाब पा सकते हैं।

यह एक टोल फ्री नंबर है। UIDAI का आधार हेल्पलाइन नंबर सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहता है। इस दौरान किसी भी समय आप कॉल कर सकते हैं और अपने सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं।

UIDAI ने इससे संबंध एक ट्वीट भी किया है, जिसमें लिखा है, "अगर आपके पास आधार से संबंधित कोई सवाल है, तो चिंता न करें। 1947 (टोल-फ्री) पर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक (सोमवार से शनिवार) और रविवार को (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक) कॉल करें।"

बता दें कि इस नंबर के जरिए आपको हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 11 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी मिल सकती है। यह कॉल IVRS मोड में होती है। इसके अलावा अगर आप कॉल न करके UIDAI से लिखित में जवाब लेना चाहते हैं तो आप उन्हें help@uidai.gov.in पर ई-मेल कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप UIDAI के ट्वीटर हैंडल को फॉली करते हैं, तो वहां से भी आपको काफी जानकारियां मिलती रहती हैं। UIDAI लगातार नागरिकों को जानकारी मुहैया कराने के लिए ट्वीट करता रहता है।