सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aadhaar Card की ये गलतियां पड़ सकती है भारी, सरकारी स्कीम का नहीं मिलेगा फायदा; पढ़ें डिटेल

Published: Wed, 04 Jun 2025 04:34 PM (IST)

आधार कार्ड (Aadhaar Card Update) हमारी पहचान से जुड़ा हुआ होता है। इसके बिना आज आप कोई भी काम पूरा ...और पढ़ें

Aadhaar Card की ये गलतियां पड़ सकती है भारी
Aadhaar Card की ये गलतियां पड़ सकती है भारी

नई दिल्ली। बच्चे से लेकर वृद्ध व्यक्ति का आज आधार कार्ड बनाया जाता है। इसके बिना सरकारी काम से लेकर स्कूल में दाखिला मिलना तक मुश्किल है। आधार कार्ड के जरिए हर व्यक्ति को यूनिक आईडी नंबर दिया जाता है।

इसमें यूजर से जुड़ी बेसिक जानकारियां दी गई होती है।

लेकिन कभी-कभी ये जानकारी गलत दर्ज हो जाती है। ऐसे में किसी भी सरकारी स्कीम का फायदा मिलना मुश्किल हो जाता है।

आधार कार्ड में होती है ये बेसिक जानकारी

आगे की ओर

नाम

पता

जन्म तिथि

मोबाइल नंबर

कार्ड के पीछे व्यक्ति के पता हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में लिखा होता है। इसके नीचे uidai नंबर दिया गया होता है।

क्या होती है गलती?

कभी-कभी हो सकता है कि व्यक्ति आधार कार्ड में दिया गया पता या मोबाइल नंबर गलत लिख दें। ऐसी स्थिति में सरकारी स्कीम का लाभ मिलना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि ज्यादातर स्कीम या बैंक अकाउंट से आधार कार्ड जुड़ा हुआ होता है।

कितनी बार कर सकते हैं डिटेल अपडेट

uidai के नियम के अनुसार आधार कार्ड में दी गई जानकारी में बदलाव को लेकर अलग-अलग लिमिट रखी गई है। जैसे-

  • आधार कार्ड में लिखे नाम को दो बार तक बदला जा सकता है।
  • पता- आधार कार्ड में लिखे पता को कई बार बदला जा सकता है। इसका मतलब है कि इसे लेकर कोई लिमिट नहीं दी गई है।
  • जन्मतिथि- वही इसमें लिखी जन्मतिथि को सिर्फ एक बार ही बदला जा सकता।
  • मोबाइल नंबर- आधार कार्ड में लिखे मोबाइल नंबर को कितनी भी बार बदला जा सकता है।

कैसे बदले लिखी डिटेल्स?

आधार कार्ड में लिखी डिटेल्स को आप uidai की वेबसाइट में जाकर बदल सकते हैं। हालांकि इस बदलाव या अपडेट के लिए आपको तय चार्ज देने होंगे।