ये बैंक दे रहे हैं FD पर ज्यादा ब्याज, जानें इनमें आपका बैंक शामिल या नहीं
यदि आप FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) करवाने की योजना बना रहे हैं तो इस खबर से जानिए कि कौन सा बैंक एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है
नई दिल्ली (जेएनएन)। आमतौर पर लोग अपनी जमा राशि पर ज्यादा ब्याज पाने की लालसा रखते हैं और इसीलिए वो अपनी जमा पूंजी को तरह तरह के विकल्पों में निवेश करते हैं। तमाम विकल्पों की बीच फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को भी एक बेहतर निवेश विकल्प माना जाता है। यह बैंक के सेविंग अकाउंट से ज्यादा ब्याज देता है। हालांकि फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दर बैंक-दर बैंक अलग अलग होती है। हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बताने जा रहे हैं कि देश के कौन कौन से बैक एफडी पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। हमारी इस सूची के जरिए आप इस नतीजे पर पहुंच पाएंगे कि किस बैंक में एफडी कराना आपके लिए मुनासिब होगा।
जानिए सरकारी बैंकों के साथ साथ कुछ प्राइवेट बैंक भी एफडी पर अच्छा ब्याज देते हैं..
सरकारी क्षेत्र के बैंक-
सरकारी क्षेत्र के बैंकों में यूनियन बैंक में एक साल से कम और दो वर्षों के लिए की किये गये फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.75 फीसद की दर से ब्याज मिलता है। वहीं दो से तीन और तीन और पांच वर्षों के लिए 6.50 फीसद की दर से ब्याज मिलता है। यह इस साल अगस्त महीने से प्रभाव में आ गया है।
बैंक के नाम | एक साल के लिए | एक से दो साल | दो से तीन साल | तीन से पांच साल | कब से लागू हुईं दरें |
इलाहाबाद बैंक | 6.50 फीसद | 6.60 फीसद | 6.50 फीसद | 6.50 फीसद | जुलाई 2017 |
अांध्रा बैंक | 6.25 फीसद | 6.50 फीसद | 6.25 फीसद | 6.25 फीसद | अक्टूबर 2017 |
यूनियन बैंक | 6.75 फीसद | 6.75 फीसद | 6.50 फीसद | 6.50 फीसद | अगस्त 2017 |
एसबीआई | 6.50 फीसद | 6.50 फीसद | 6.25 फीसद | 6.25 फीसद | अक्टूबर 2017 |
पीएनबी | 6.25 फीसद | 6.60 फीसद | 6.50 फीसद | 6.25 फीसद | अगस्त 2017 |
देना बैंक | 6.25 फीसद | 6.50 फीसद | 6.25 फीसद | 6.30 फीसद | सितंबर 2017 |
बैंक ऑफ इंडिया | 6.25 फीसद | 6.60 फीसद | 6.50 फीसद | 6.30 फीसद | सितंबर 2017 |
IDBI बैंक | 6.50 फीसद | 6.75 फीसद | 6.25 फीसद | 6.25 फीसद | जुलाई 2017 |
इंडियन बैंक | 6.25 फीसद | 6.50 फीसद | 6.25 फीसद | 6.00 फीसद | फरवरी 2017 |
कॉरपोरेट बैंक | 6.25 फीसद | 6.50 फीसद | 6.50 फीसद | 6.50 फीसद | अक्टूबर 2017 |
निजी क्षेत्र के बैंक-
निजी क्षेत्र के बैंक की बात की जाए तो आरबीएल बैंक में एक साल के कम के लिए 7.10 फीसद, एक से दो के लिए 7.20 फीसद, दो से तीन के लिए 7.30 फीसद और तीन से पांच वर्षों के लिए 7.20 फीसद की दर से ब्याज मिलता है। यह दरें इस साल सितंबर से लागू हो गई हैं।
बैंक के नाम | एक साल के लिए | एक से दो साल | दो से तीन साल | तीन से पांच साल | कब से लागू हुईं दरें |
एक्सिस बैंक | 6.50 फीसद | 6.75 फीसद | 6.25 फीसद | 6.25 फीसद | सितंबर 2017 |
बंधन बैंक | 6.90 फीसद | 7.15 फीसद | 6.80 फीसद | 6.40 फीसद | अक्टूबर 2017 |
फेडरल बैंक | 6.50 फीसद | 6.70 फीसद | 6.50 फीसद | 6.50 फीसद | अक्टूबर 2017 |
एचडीएफसी बैंक | 6.25 फीसद | 6.75 फीसद | 6.00 फीसद | 6.00 फीसद | NA |
ICICI बैंक | 6.50 फीसद | 6.75 फीसद | 6.50 फीसद | 6.50 फीसद | जुलाई 2017 |
IDFC बैंक | 7.00 फीसद | 7.50 फीसद | 7.25 फीसद | 7.20 फीसद | दिसंबर 2016 |
कोटक बैंक | 6.60 फीसद | 6.90 फीसद | 6.40 फीसद | 6.25 फीसद | अक्टूबर 2017 |
आरबीएल बैंक | 7.10 फीसद | 7.20 फीसद | 7.30 फीसद | 7.20 फीसद | सितंबर 2017 |
DCB | 6.65 फीसद | 6.90 फीसद | 7.00 फीसद | 7.10 फीसद | सितंबर 2017 |
येस बैंक | 6.75 फीसद | 6.75 फीसद | 6.75 फीसद | 6.75 फीसद | अगस्त 2017 |