विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हैबिल्ड का लक्ष्य नए रिकॉर्ड दर्ज करना और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है

Published: Fri, 21 Jun 2024 05:25 PM (IST)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाते हुए हैबिल्ड उन असंख्य महिलाओं के साथ जुड़कर अपना तीसरा विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते है ...और पढ़ें

Saurabh Bothra, CEO and Certified Yoga Instructor, Habuild
Saurabh Bothra, CEO and Certified Yoga Instructor, Habuild

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाते हुए, हैबिल्ड उन असंख्य महिलाओं के साथ जुड़कर अपना तीसरा विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते है, जिन्होंने अपने स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखने का फैसला किया है। हैबिल्ड का मानना है कि महिलाएं एक साथ कई जिम्मेदारियों को अथक रूप से निभाती हैं। वो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर, खुद को स्वस्थ और जीवन को संतुलित बना सकती हैं। ऐसे में जानते हैं हैबिल्ड के सीईओ और प्रमाणित योग प्रशिक्षक सौरभ बोथरा से कुछ सवालों के जवाब-

प्रश्न- हैबिल्ड क्या है? इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए अपनी योजनाओं के बारे में भी बताएं।

हैबिल्ड भारत का प्रमुख हैबिट-बिल्डिंग प्लेटफॉर्म है। इसे फिटनेस यात्रा शुरू करने और स्वास्थ्य एवं कल्याण को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के बीच के अंतर को खत्म करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर, हमने अपना तीसरा विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य साधा है। ऐसे में, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन के सहयोग से हम देश में अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य एक ही दिन में लाइव योग सेशन में सबसे अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी हासिल करना है।

प्रश्न- जो विश्व रिकॉर्ड आप स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, उसके बारे में कुछ बताएँ। क्या निःशुल्क योग चैलेंज मददगार है?

इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए हमारा लक्ष्य वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन के सहयोग से एक विश्व रिकॉर्ड बनाना है। हम चाहते हैं कि एक दिन में सबसे अधिक लोगों द्वारा लाइव योग किया जाए। हमारी थीम #हरघरयोग है, जो देशभर में योग को अपनी आदत बनाते हुए दिनचर्या का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के हमारे मिशन को दर्शाती है। निःशुल्क योग चैलेंज लोगों को फिटनेस पर ध्यान देने के लिए ही प्रोत्साहित नहीं करती है, बल्कि उन्हें अपने अद्वितीय इतिहास को जीवंत रखने के लिए प्रेरित भी करती है। इससे स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने

और किसी असाधारण चीज़ का हिस्सा बनने का उत्साह दोगुना हो जाता है।

प्रश्न- आप इस वर्ष की थीम ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ को कैसे मना रहे हैं?

हैबिल्ड का दृष्टिकोण शुरू से ही महिलाओं को खुद को प्राथमिकता देने में मदद करना रहा है और यह हमेशा ही हमारे हर कार्य के केंद्र में रहा है। हैबिल्ड का मानना है कि महिलाएं एक साथ कई जिम्मेदारियों को अथक रूप से निभाती हैं। वे घर के कामों में ही पर्याप्त व्यायाम ढूंढ लेती हैं। इसे संबोधित करने के लिए, हमने योग को हर दिन की आदत के रूप में शामिल करने, इसे सभी के लिए सुलभ बनाने और समय की कमी को दूर करने के लिए ‘योग एवरीडे’ पहल की शुरुआत

की।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के रूप में, हम उन असंख्य महिलाओं के साथ जुड़कर अपना तीसरा विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं, जिन्होंने अपने स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखने का फैसला किया है। इसकी परिभाषा सिर्फ एक कार्यक्रम से कहीं अधिक है। यह एक आंदोलन है, जो प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करेगा, सिर्फ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ही नहीं, बल्कि हर दिन। योग जीवन जीने का सबसे शानदार तरीका है और मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इसे पूरी तरह से और खुलकर जिएं।

प्रश्न- जिन लोगों ने हाल ही में नामांकन कराया है, वे लोग योग दिवस का उत्साह कम होने के बाद भी अपने दैनिक योग अभ्यास को निरंतर कैसे बनाए रख सकते हैं?

हमने देखा है कि हमारे निःशुल्क चैलेंज में शामिल होने वाले लगभग आधे लोग कार्यक्रम के बाद, लंबे समय तक योग को अपनी दिनचर्या में महत्वपूर्ण रूप से शामिल करना जारी रखते हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि हमने एक मजबूत प्रणाली बनाई है, जो उनके शुरुआती उत्साह को स्थायी आदत में बदलने में मदद करती है। व्यक्तिगत समर्थन, योग की आदत को बनाए रखने के तरीकों और आकर्षक कॉन्टेंट के साथ, हम प्रतिभागियों को उनके योग अभ्यास के लिए प्रेरित और समर्पित रहने में मदद करते हैं।

प्रश्न- आप अपने सभी फॉलोअर्स को क्या संदेश देना चाहेंगे?

मैं उन्हें फॉलोअर्स नहीं, ‘हैबिल्डर’ कहता हूं। वे अपने बेहतर स्वास्थ्य को अपनी आदत बनाने के लिए समर्पित हैं। मेरे पास उनके और इस लेख को पढ़ने वाले सभी लोगों के लिए एकमात्र संदेश है:

योग को केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक ही सीमित न रखें। यह सिर्फ एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करके, आप खुद को स्वस्थ और अधिक संतुलित जीवन जीने के लिए सशक्त बना सकते हैं। योग को दैनिक आदत बनाएं और आप देखेंगे कि कैसे यह आपका सच्चा और निरंतर साथी बन जाता है, जो आपको हर दिन शारीरिक शक्ति, मानसिक स्पष्टता और आंतरिक शांति प्रदान करता है।

Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।