विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत की प्रिया मुंजाल बनीं 49वें मिसेज यूनिवर्स की फर्स्ट रनर-अप, वैश्विक मंच पर लहराया तिरंगा

Published: Mon, 02 Nov 2026 02:31 PM (IST)

प्रिया मुंजाल ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 49वें मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में 'फर्स्ट रनर-अप' का खिताब जीतकर भारत का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रिया मुंजाल 49वें मिसेज यूनिवर्स की फर्स्ट रनर-अप बनीं।

  2. उन्होंने कोलंबो में भारत का प्रतिनिधित्व कर खिताब जीता।

  3. 104 से 60 किलो वजन घटाकर प्रेरणादायक यात्रा पूरी की।

ब्रांड टीम, नई दिल्ली। जब इरादे चट्टान जैसे मजबूत हों और खुद को साबित करने की जिद सर पर सवार हो, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है दो बच्चों की मां प्रिया मुंजाल ने, जिनकी सफलता की गूंज इस वक्त पूरे देश में सुनाई दे रही है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित 49वें मिसेज यूनिवर्स (Mrs. Universe 2026) के भव्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रिया मुंजाल ने भारत का परचम लहराते हुए 'फर्स्ट रनर-अप' का ऐतिहासिक खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने 'मिसेज यूनिवर्स 2026' का ताज भी अपने नाम किया।

विश्व पटल पर देश का मस्तक ऊंचा कर जैसे ही प्रिया मुंजाल भारतीय धरती पर वापस लौटीं, हवाई अड्डे पर उनके स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिवारजनों, समर्थकों और प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप, गगनभेदी नारों और फूलों की वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट का नजारा किसी जश्न से कम नहीं था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद से ही प्रिया हर प्रमुख समाचार पत्र, टीवी चैनल और सोशल मीडिया फीड पर छाई हुई हैं और उनकी यह उपलब्धि पूरे देश में ट्रेंड कर रही है।

104 से 60 किलो तक का कायाकल्प: एक मिसाल

प्रिया की यह जीत महज किसी फैशन प्रतियोगिता या खूबसूरती के ताज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे उनके त्याग और दृढ़ संकल्प की एक ऐसी कहानी है जो हर महिला के रोंगटे खड़े कर देती है। एक समय ऐसा था जब दो बच्चों के जन्म के बाद प्रिया का वजन 104 किलोग्राम तक पहुंच गया था। भारी वजन और गिरते आत्मविश्वास के बीच उन्होंने हार मानने के बजाय खुद को पूरी तरह बदलने का फैसला किया।

बिना किसी शॉर्टकट के, केवल कड़े वर्कआउट (रनिंग, साइक्लिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग), योग और अनुशासित लाइफस्टाइल के दम पर उन्होंने 44 किलो वजन घटाकर खुद को 60 किलो का किया। इस कायाकल्प (Transformation) के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पेरिस व मिलान फैशन वीक के अंतरराष्ट्रीय रैंप पर वॉक करने से लेकर मिसेज इंडिया 2025 का खिताब जीता।

गृहिणी से ग्लोबल आइकॉन बनने का सफर

कोलंबो के मंच पर जब प्रिया ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, तो उनके हर कदम में भारतीय संस्कृति, आत्मविश्वास और एक मां का संघर्ष साफ नजर आ रहा था। मिसेज यूनिवर्स में मिली इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि पारिवारिक जिम्मेदारियां या मातृत्व किसी महिला के सपनों की सीमा तय नहीं कर सकते।

प्रिया मुंजाल की यह स्वर्णिम यात्रा देश की करोड़ों महिलाओं को यह संदेश देती है कि जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर अगर सही सोच, मेहनत और खुद पर भरोसा हो, तो आसमान की बुलंदियों को छुआ जा सकता है।

Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।