विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पतंजलि ने व्यावसायिक क्षेत्र में उद्यमिता का नया कीर्तिमान किया स्थापित

Published: Tue, 19 Aug 2025 03:36 PM (GMT+05:30)

देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव में भारत के घर-घर में विश्वास का प्रतीक बनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने स्वदेशी ...और पढ़ें

विश्वसनीयता, प्रमाणिकता, गुणवत्ता व प्रतिस्पर्धा में पतंजलि हर दिन नया इतिहास बना रहा है।
विश्वसनीयता, प्रमाणिकता, गुणवत्ता व प्रतिस्पर्धा में पतंजलि हर दिन नया इतिहास बना रहा है।

डिजिटल टीम, नई दिल्ली। देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव में भारत के घर-घर में विश्वास का प्रतीक बनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने स्वदेशी इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। वर्ल्ड कस्टम्स ऑर्गेनाइजेशन (WCO) और भारत सरकार के वित्त मंत्रालय – भारतीय सीमा शुल्क (Indian Customs) ने पतंजलि को AEO (Authorized Economic Operator) Tier-2 प्रमाणपत्र प्रदान किया है।

यह प्रमाणपत्र विश्वस्तरीय व्यापार में ईमानदारी, पारदर्शिता और सप्लाई चेन सुरक्षा के उच्चतम मानकों का प्रतीक है। भारत की सर्वोच्च कंपनियों में केवल गिनी-चुनी कंपनियों के पास ही यह दर्जा है, और FMCG सेक्टर में तो यह गौरवशाली प्रमाणपत्र केवल कुछ ही कंपनियों को प्राप्त है। अब इस सूची में पतंजलि का नाम स्वर्ण अक्षरों में जुड़ गया है।

पतंजलि फूड्स को इस AEO Tier-2 प्रमाणपत्र से कम्पनी को ड्यूटी डिफर्ड पेमेंट (Duty Deferred Payment),बैंक गारंटी से छूट (Bank Guarantee Waiver), डायरेक्ट पोर्ट डिलीवरी (DPD), 24x7 क्लियरेंस सुविधा इत्यादि के साथ और कुल 28 प्रकार से अधिक अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक लाभ प्राप्त होंगे।

यह प्रमाणपत्र क्यों विशेष है?

यह किसी भी कंपनी की गुणवत्ता, सत्यनिष्ठा, पारदर्शी कार्यप्रणाली और राष्ट्रहित में योगदान का प्रमाण है। पतंजलि ने अपने गुणवत्ता की प्रामाणिकता ,कर्मयोग, कर्तव्यनिष्ठा और स्वदेशी भावना के बल पर यह विशेष मानक प्राप्त किया है। यह केवल एक प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक आज़ादी को और मज़बूत करने वाला सम्मान है।

स्वामी रामदेव का संदेश

"आज का दिन पतंजलि परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि हर उस भारतीय के लिए गर्व का दिन है, पतंजलि विश्वसनीयता,प्रमाणिकता, प्रतिस्पर्धा व गुणवत्ता के क्षेत्र में प्रतिदिन नई गति से आगे बढ़ रहा है तथा व्यावसायिक क्षेत्र में उद्यमिता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है ,जो भारत को आर्थिक रूप से विश्वगुरु बनते देखना चाहता है। यह प्रमाणपत्र हमारे राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और मज़बूत करता है। यह सम्मान हमारी तपस्या, गुणवत्ता और ईमानदारी की पहचान है। हम वचन देते हैं कि ‘स्वदेशी से स्वाभिमान’ के इस पथ पर हम और तेज़ गति से आगे बढ़ेंगे और ‘मेक इन इंडिया’ को वैश्विक शिखर तक पहुंचाएंगे"

आचार्य बालकृष्ण ने कहा

"यह उपलब्धि पतंजलि के संपूर्ण परिवार, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं की सामूहिक साधना का फल है। AEO Tier-2 प्रमाणपत्र हमारे कार्य की पारदर्शिता, गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरने का प्रमाण है,इससे निर्यात की गतिविधियों में वृद्धि होगी और देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ होगी यह सम्मान हमें न केवल देश की सीमाओं के भीतर बल्कि विश्व के हर कोने में भारतीय संस्कृति, आयुर्वेद और स्वदेशी उत्पादों के संबर्धन में सहयोगी साबित होगी। हम संकल्प लेते हैं कि7 पतंजलि को विश्व के शीर्ष FMCG ब्रांड्स में स्थापित करेंगे और भारत के निर्यात को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।