लोकतंत्र का भाग्य विधाता, जागरूक हों मतदाता
लोकसभा चुनाव को देखते हुए गौनाहा प्रखंड मुख्यालय से पिपरिया तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
बेतिया । लोकसभा चुनाव को देखते हुए गौनाहा प्रखंड मुख्यालय से पिपरिया तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। बीडीओ श्रीकांत ठाकुर के नेतृत्व में रैली कन्या मध्य विद्यालय से प्रखंड मुख्यालय, थाना चौक, बैंक चौक, रमपुरवा, पिपरिया होते हुए पुन: विद्यालय में आकर समाप्त हो गई। बीडीओ श्रीकांत ठाकुर ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड में अलग- अलग क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वरीय प्रेरक बुद्धेश्वर प्रसाद उर्फ गुड्डू कुमार ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली, दीवाल लेखन आदि कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। रैली में वोट हमारा है अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल व जागरूक समाज की यह पहचान, शत प्रतिशत होगा मतदान आदि नारे लगाए गए। रैली में जेएसएस अरविद कुमार, बीआरपी सदन मिश्र, विनय मिश्र, प्रधानाध्यापक फेंकू राम, शम्भू यादव, अशर्फी राम, कृष्ण कुमार शर्मा, सुबोध चौबे, लेखापाल सज्जन कुमार, अजित पाण्डेय, विनोद राम, सलीक राम, शम्भू राम, रीना देवी, दिनेश गिरी, विरझन राम, मो. ताहिर आदि शिक्षक, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय व कौशल विकास केंद्र के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।