विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा में गन्ने के खेत में छिपे भालू ने महिला पर किया हमला, शोर सुनकर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण

Published: Thu, 08 Oct 2026 06:45 PM (GMT+05:30)

पश्चिम चंपारण के मनचंगवा गांव में शौच के लिए गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह ...और पढ़ें

घायल महिला का चल रहा इंलाज ।

घायल महिला का चल रहा इंलाज ।

HighLights

  1. महिला पर गन्ने के खेत में भालू ने हमला किया।

  2. हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी, सीने पर गहरा घाव।

  3. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जीएमसीएच रेफर।

संवाद सूत्र, रामनगर (पश्चिम चंपारण)। सुबह का समय था। महिला शौच के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले भालू ने उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। महिला ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए खुद को बचाने की कोशिश करती रही।

शोर सुनकर दौड़े ग्रामीण

गोवर्धना थाना क्षेत्र के मनचंगवा गांव से पूरब सरेह में गुरुवार सुबह हुई घटना के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर भालू की ओर बढ़े तो वह वहां से भाग गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

मायके आई थी शोभा देवी

घायल महिला की पहचान मटियरिया थाना क्षेत्र के डुमरी परसा गांव निवासी ध्रुव नारायण काजी की 46 वर्षीय पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। वह इन दिनों अपने मायके मनचंगवा गांव आई हुई थी और पिता विक्रम महतो के घर रह रही थी। गुरुवार सुबह वह खेत की तरफ गई थी।

सीने और माथे पर गहरा जख्म

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. मिथिलेश कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, भालू के हमले में शोभा देवी के सीने, माथे और कंधे पर गहरे जख्म हुए हैं। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

गन्ने के खेत में भालू से सतर्क रहने की जरूरत

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। गन्ने के खेत में भालू के छिपे होने से आसपास के लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और भालू को पकड़ने की कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बगहा में मवेशियों के लिए चारा लेने निकला युवक, गंडक पार आकाशीय बिजली की चपेट में आया