विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण : अब गांवों में ही मिलेगा अंतिम संस्कार का ठिकाना, हर पंचायत में बनेगा आधुनिक शवदाह गृह

Published: Thu, 08 Oct 2026 03:09 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड की सभी पंचायतों में 22 लाख रुपये की लागत से आधुनिक शवदाह गृह बनाए जाएंगे। ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. पश्चिम चंपारण की हर पंचायत में आधुनिक शवदाह गृह।

  2. प्रत्येक शवदाह गृह पर 22 लाख रुपये का खर्च।

  3. अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थित स्थान और सुविधाएं मिलेंगी।

संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार की व्यवस्था को सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने की पहल शुरू की है। इसके तहत नरकटियागंज प्रखंड की सभी पंचायतों में आधुनिक सुविधाओं से लैस शवदाह गृह का निर्माण कराया जाएगा।

प्रत्येक शवदाह गृह के निर्माण पर करीब 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के धरातल पर उतरने के बाद ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने शवदाह गृह के निर्माण के लिए मॉडल एस्टीमेट तैयार किया है।

इसी के आधार पर सभी पंचायतों में निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल पंचायतों में इसके लिए भूमि का चयन किया जाना बाकी है। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार अंचल प्रशासन के सहयोग से उपयुक्त भूमि चिन्हित कर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

2500 वर्गफीट में विकसित होगा परिसर

प्रस्तावित शवदाह गृह का पूरा परिसर 2500 वर्गफीट क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। परिसर की सुरक्षा और स्वच्छता के लिए चारों ओर पक्की चारदीवारी बनाई जाएगी। शवदाह के लिए 2500 वर्गफीट का पक्का बर्निंग शेड और बर्निंग प्वाइंट बनाया जाएगा। इसके अलावा एक चापाकल और आधुनिक शौचालय की सुविधा रहेगी।

अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के बैठने के लिए शेड के आसपास बेंच लगाई जाएगी। रात में रोशनी के लिए उच्च क्षमता वाली सोलर लाइट भी लगाई जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होने के साथ मूलभूत सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

पंचायती राज विभाग की ओर से प्रत्येक पंचायत में आधुनिक शवदाह गृह बनाया जाएगा। इसके लिए 22 लाख रुपये का माडल एस्टीमेट दिया गया है। राशि उपलब्ध होने के साथ ही पंचायतों में निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा।
सूरज कुमार सिंह, बीडीओ, नरकटियागंज

यह भी पढ़ें- बिहार के पश्चिमी चंपारण में 11KV तार की चपेट में आने से दो की मौत, रास्ता साफ करते समय हुआ हादसा