विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी चंपारण के भितहा में विद्यालय की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, दो छात्राएं घायल

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:45 PM (IST)

पश्चिमी चंपारण के भितहा स्थित एक स्कूल में कक्षा के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा आठ की दो ...और पढ़ें

शुक्रवार को कक्षा के दौरान छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया।

शुक्रवार को कक्षा के दौरान छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया।

संवाद सूत्र, भितहा(पश्चिमी चंपारण)। West Champaran School Accident: भितहा प्रखंड क्षेत्र की दीही पकड़ी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दीही पकड़ी में शुक्रवार को कक्षा के दौरान छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया।

इसकी चपेट में आने से कक्षा आठ में पढ़ रही दो छात्राएं सुमन कुमारी और निभा कुमारी घायल हो गईं। दोनों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

कक्षा में अचानक गिरा प्लास्टर

प्रधान शिक्षक हरेंद्र किशोर बैठा की पहल पर दोनों छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उपचार उपलब्ध कराया गया।

प्रधान शिक्षक ने बताया कि विद्यालय के पुराने भवन में कक्षा चल रही थी, तभी छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। घटना के बाद विद्यालय में अफरातफरी मच गई और इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दे दी गई।

जर्जर भवन में पढ़ाई

प्रधान शिक्षक के मुताबिक विद्यालय का भवन काफी पुराना और जर्जर है। पर्याप्त भवन नहीं होने के कारण बच्चों को पुराने भवन में पढ़ाना पड़ रहा है। प्लास्टर गिरने की घटना के बाद शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है।

खुले में पढ़ेंगे बच्चे

प्रधान शिक्षक ने कहा कि जर्जर भवन में पढ़ाई कराना जोखिम भरा है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब उन्हें खुले आसमान के नीचे पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। भवन की कमी और पुराने भवन की जर्जर स्थिति से बच्चों की पढ़ाई के साथ उनकी सुरक्षा भी चुनौती बन गई है।