विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण ने मारी बाजी, एसआईआर के आधार फर्जी राशन कार्ड पर नकेल, बिहार में पांचवां स्थान

By Shashi Mishra Edited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 16 Apr 2026 05:29 PM (GMT+05:30)

पश्चिम चंपारण ने एसआईआर आधारित राशन कार्ड सत्यापन में बिहार में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। जिले में 3103 फर्जी ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. पश्चिम चंपारण राशन कार्ड सत्यापन में बिहार में पांचवें स्थान पर।

  2. जिले में 3103 फर्जी राशन कार्ड रद्द, राज्य में तीसरे स्थान पर।

  3. सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता, पात्रों को लाभ सुनिश्चित।

जागरण संवाददाता, बेतिया। एसआईआर के आधार पर राशन कार्ड सत्यापन अभियान में पश्चिम चंपारण ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए बिहार में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। जिला प्रशासन की सक्रियता और संबंधित अधिकारियों के समन्वित प्रयास से सत्यापन कार्य तेज गति से पूरा किया जा रहा है।

इस उपलब्धि से जिले की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है तथा शत-प्रतिशत सत्यापन के लिए अभियान जारी है।जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने को लेकर वर्ष 2025 में विधानसभा चुनाव को लेकर हुई एसआईआर के आधार पर राशन कार्ड सत्यापन का विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के परिणामस्वरूप जिला राज्य स्तर पर फर्जी राशनकार्ड निरस्तीकरण में टॉप-5 में शामिल हो गया है। अब तक कुल 3103 फर्जी राशनकार्डों को रद किया जा चुका है।

राशन कार्ड रद करने में जिला का स्थान तीसरा है। जिससे वास्तविक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एडीएम सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर एसआईआर के आधार पर राशन कार्ड का सत्यापन कराया जा रहा है।

अभियान के तहत राशनकार्ड धारकों के दस्तावेजों, आय, निवास और पात्रता की गहन जांच की जा रही है। जांच में कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें अपात्र लोग लंबे समय से योजना का लाभ उठा रहे थे या एक ही परिवार के नाम पर कई कार्ड बने हुए थे।

डीएसओ ने बताया कि सत्यापन की प्रक्रिया अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी फर्जी कार्डों पर कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी तथा पारदर्शिता बढ़ेगी।

फर्जी राशन कार्ड मामले में बगहा-एक प्रखंड टापर

जिले में एसआईआर के आधार पर राशन कार्ड सत्यापन अभियान के तहत रद्द किए गए राशन कार्डों का आंकड़ा सामने आया है, जिसमें बगहा-एक प्रखंड सबसे आगे रहा। यहां 696 राशन कार्ड रद्द किए गए, जो जिले में सर्वाधिक है।

वहीं नौतन में 392, रामनगर में 327, बैरिया में 244 और बगहा-दो में 210 राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। अन्य प्रखंडों में योगापट्टी में 186, नरकटियागंज और मझौलिया में 158-158, लौरिया में 157, गौनाहा में 146, बेतिया में 85, सिकटा में 80 तथा मैनाटांड़ में 37 राशन कार्ड रद्द किए गए हैं।

वहीं सबसे कम रद्द राशन कार्ड मधुबनी, पिपरासी में छह-छह तथा ठकराहां में नौ पाए गए। जिला प्रशासन के अनुसार सत्यापन अभियान जारी है और अपात्र लाभुकों को सूची से हटाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

प्रखंड का नाम-रद हुए राशनकार्ड संख्या

  • बगहा-एक-696
  • बगहा-दो-210
  • मधुबनी-06
  •  ठकराहां-09
  • रामनगर-327
  • भितहां-13
  • पिपरासी-06
  • नरकटियागंज-158
  • लौरिया-157
  • सिकटा-80
  • मैनाटांड-37
  • गौनाहा-146
  • बेतिया-85
  • मझौलिया-158
  • नौतन-392
  • बैरिया-244
  • योगापट्टी-186
  • चनपटिया-193