विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

124 एएसआई बने दारोगा, पश्चिम चंपारण में वर्दी पर लगे स्टार तो खिल उठे चेहरे

Published: Fri, 09 Oct 2026 05:21 PM (IST)

पश्चिम चंपारण में 124 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को अवर निरीक्षक (दारोगा) के पद पर पदोन्नत किया गया है। एसएसपी कुमार गौतम ने स्टार लगाकर सम्मानित किया।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. 124 सहायक अवर निरीक्षकों को दारोगा पद पर पदोन्नति मिली।

  2. एसएसपी कुमार गौतम ने स्टार लगाकर नई जिम्मेदारियां समझाईं।

  3. अपराध नियंत्रण, जांच गुणवत्ता और जनहित पर जोर दिया गया।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। वर्दी पर लगे नए स्टार के साथ 124 पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर अब जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ गया है। सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) से अवर निरीक्षक यानी दारोगा पद पर प्रोन्नति मिलने के बाद पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में एसएसपी कुमार गौतम ने सभी पदाधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर पदाधिकारियों के चेहरे पर खुशी दिखी। वहीं एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, कर्तव्यों के प्रति जवाबदेही बढ़ने का भी संकेत है।

124 पदाधिकारियों को मिली प्रोन्नति

पश्चिम चंपारण पुलिस जिले के 124 सहायक अवर निरीक्षकों को दारोगा पद पर प्रोन्नति दी गई है। पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में एसएसपी ने सभी प्रोन्नत पदाधिकारियों को स्टार लगाकर उनके नए पद की शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि से पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा।

अपराध नियंत्रण पर रहेगा जोर

समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी कुमार गौतम ने कहा कि पदोन्नति के साथ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। सभी पदाधिकारी अनुशासन और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने के साथ अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी है। मामलों की जांच में गंभीरता बरतने और कानून के अनुरूप कार्रवाई करने पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

पीड़ितों की समस्याओं का हो त्वरित समाधान

एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएं और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनें। पुलिस की छवि बेहतर बनाने के लिए ईमानदारी, अनुशासन और जनहित को प्राथमिकता देना जरूरी है।

कई अधिकारी रहे मौजूद

समारोह में मुख्यालय डीएसपी अर्चना कुमारी, रक्षित डीएसपी देवानंद कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने प्रोन्नत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- बिहार के लाल का अनोखा कमाल, समस्तीपुर के संजय की 'आंख' अंतरिक्ष से देखेगी धरती