विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी चंपारण में प्रभारी प्रधानाध्यापक का 9 वर्ष पुराना वीडियो वायरल, बीईओ ने लिया संज्ञान

By Sunil TiwariEdited By: Ajit kumar
Published: Wed, 07 Oct 2026 06:07 PM (GMT+05:30)

West Champaran Principal Viral Video:पश्चिमी चंपारण में नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव का नौ साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा ...और पढ़ें

बीईओ कुमारी सुप्रिया ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच कराने की बात कही है।

बीईओ कुमारी सुप्रिया ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच कराने की बात कही है।

HighLights

  1. प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव का पुराना वीडियो वायरल।

  2. वीडियो को प्रधानाध्यापक ने साजिश बताया, नौ साल पुराना।

  3. बीईओ कुमारी सुप्रिया ने मामले की जांच का संज्ञान लिया।

संवाद सूत्र, इनरवा (पश्चिमी चंपारण)। West Champaran Old Video: राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्लस-टू रमपुरवा में प्रभारी प्रधानाध्यापक की प्रतिनियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव का करीब नौ वर्ष पुराना वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

वीडियो में प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ एक महिला बैठी दिखाई दे रही हैं। टेबल पर खाने-पीने की सामग्री के साथ कुछ बोतलें भी नजर आ रही हैं।

वीडियो को लेकर चर्चा

वीडियो का दृश्य ठंड के मौसम का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि इसमें नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो प्रसारित होने के बाद इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

प्रधानाध्यापक ने दी सफाई

इधर, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव ने वीडियो को नौ वर्ष पुराना बताया है। उन्होंने कहा कि इसे साजिश के तहत प्रसारित किया गया है और इसके जरिए उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने वीडियो के प्रसारण को लेकर आपत्ति जताई है।

बीईओ कराएंगी जांच

मामले में बीईओ कुमारी सुप्रिया ने प्रसारित वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मोतिहारी के बेलबनवा में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने चार बैंककर्मियों समेत पांच को दबोचा