विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी के बेलबनवा में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने चार बैंककर्मियों समेत पांच को दबोचा

Published: Sat, 19 Sep 2026 07:49 PM (IST)

मोतिहारी के बेलबनवा मोहल्ले में पुलिस ने एक शराब पार्टी पर छापा मारा, जिसमें चार बैंककर्मियों सहित पांच लोगों को ...और पढ़ें

ब्रेथ एनालाइजर जांच में सभी पांचों युवकों द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई।

ब्रेथ एनालाइजर जांच में सभी पांचों युवकों द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई।

HighLights

  1. मोतिहारी के बेलबनवा में पुलिस ने शराब पार्टी पर छापा मारा।

  2. चार बैंककर्मियों सहित पांच लोग मौके से गिरफ्तार किए गए।

  3. ब्रेथ एनालाइजर से सभी आरोपियों के शराब पीने की पुष्टि हुई।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। मोतिहारी शहर स्थित बेलबनवा मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। एक मकान में चल रही शराब पार्टी के दौरान नगर पुलिस ने पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

चार बैंककर्मी गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों में से चार पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के कर्मचारी हैं, जबकि पांचवां युवक शहर के छतौनी इलाके का निवासी है। पुलिस ने मौके से ब्लैक डॉग ब्रांड की दो बोतलें (एक खाली व दूसरी आंशिक रूप से भरी) और शराब का ग्लास बरामद किया है।

ब्रेथ एनालाइजर में पुष्टि

पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि प्रमोद श्रीवास्तव नामक व्यक्ति के मकान में शराब पार्टी आयोजित होने की पक्की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी। ब्रेथ एनालाइजर जांच में सभी पांचों युवकों द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है।

दरवाजा खुला मिला

छापेमारी के दौरान मकान का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था और अंदर कमरे में पांचों आरोपी जाम छलका रहे थे। मेज पर रखी 750 एमएल की दो बोतलों में से एक खाली थी, जबकि दूसरी में करीब 400 एमएल अंग्रेजी शराब बची हुई थी।

भागने का किया प्रयास

पुलिस टीम को देखते ही कमरे में मौजूद सभी आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंद्रजीत कुमार, लक्की सिंह, संजय कुमार, तरुण कुमार और प्रतीक सिन्हा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लकी सिंह को छोड़कर शेष चार अन्य आरोपी पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।