विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण में दारोगा की Love Story में ट्विस्ट, पत्नी को घर से निकालने पर पुलिस ने कराया समझौता

Published: Sat, 03 Oct 2026 05:49 PM (IST)

Bihar Police Daroga Love Story: दारोगा के प्रेम विवाह के बाद पत्नी को घर से निकालने पर पश्चिम चंपारण के ...और पढ़ें

आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस। सौ. ग्रामीण

आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस। सौ. ग्रामीण

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Siwan Basantpur Daroga Marriage Dispute: शिकारपुर थाना क्षेत्र के तुमकड़ियां गांव में शनिवार को एक दारोगा के प्रेम विवाह के बाद पत्नी को घर में न रखने पर जमकर हंगामा हुआ।

दारोगा की पत्नी को ससुराल से बाहर निकाले जाने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे कुछ समय के लिए गांव में तनाव और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।

थावे मंदिर में शादी

तुमकड़ियां गांव निवासी लक्ष्मण दिवाकर वर्तमान में सिवान जिले के बसंतपुर थाने में दारोगा के पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने साल 2025 में गांव की ही एक युवती से गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दारोगा अपनी पत्नी को बेतिया और गोपालगंज में रखा करते थे।

ससुराल में बढ़ा विवाद

कुछ समय बाद दोनों के बीच पारिवारिक विवाद शुरू हो गया, क्योंकि दारोगा के परिजन इस विवाह को स्वीकार नहीं कर रहे थे।

दो दिन पहले दारोगा के घर आते ही उनकी पत्नी भी ससुराल पहुंच गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मंदिर में शादी होने के बाद महिला को बाहर निकालना पूरी तरह गलत है।

पुलिस ने कराया समझौता

माहौल बिगड़ता देख ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय शिकारपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को अलग-अलग बैठाकर काफी देर तक समझाया।

पुलिस की समझाइश और कानून का पाठ पढ़ाने के बाद दारोगा और उनके परिजन महिला को घर में रखने के लिए राजी हो गए।

लिखित शिकायत नहीं मिली

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत से सुलह करा दी गई है और मामला शांत है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आगे कोई शिकायत मिलती है, तो कानून के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जमुई में एडीएम की गाड़ी से बाइक सवार कंपाउंडर घायल; सदर अस्पताल में गाड़ी घेरकर स्वजन का हंगामा, FIR का आश्वासन