विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई में एडीएम की गाड़ी से बाइक सवार कंपाउंडर घायल; सदर अस्पताल में गाड़ी घेरकर स्वजन का हंगामा, FIR का आश्वासन

Published: Sat, 03 Oct 2026 01:52 PM (IST)

ADM Scorpio Bike Collision: जमुई के मलयपुर बाईपास पर एडीएम रविकांत सिंह की स्कार्पियो की चपेट में आने से एक ...और पढ़ें

ADM Scorpio Bike Collision: जमुई के चकाई से लौट रहे एडीएम की गाड़ी से बड़ा हादसा! कंपाउंडर गंभीर रूप से जख्मी

ADM Scorpio Bike Collision: जमुई के चकाई से लौट रहे एडीएम की गाड़ी से बड़ा हादसा! कंपाउंडर गंभीर रूप से जख्मी

HighLights

  1. एडीएम की स्कार्पियो से बाइक सवार कंपाउंडर गंभीर घायल।

  2. एडीएम ने घायल को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

  3. परिजनों ने अस्पताल में एडीएम की गाड़ी घेरकर हंगामा किया।

संवाद सहयोगी, जमुई। ADM Scorpio Bike Collision: जमुई जिले के मलयपुर बाईपास पर शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे अपर समाहर्ता (एडीएम) रविकांत सिंह की स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार एक प्राइवेट कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के फौरन बाद मानवीय संवेदना दिखाते हुए एडीएम ने अपनी ही गाड़ी से घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों की देखरेख में उसका सघन उपचार शुरू किया गया। हालांकि, अस्पताल परिसर में मौजूद एडीएम की गाड़ी को देखकर घायल के स्वजन और स्थानीय ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने स्कार्पियो को घेरकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

घायल युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव निवासी मिश्री यादव के पुत्र बीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो निजी कंपाउंडर के रूप में काम करते हैं। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में बीरेंद्र का पैर फ्रैक्चर हो गया है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आरसी प्रसाद के साथ ही आपात स्थिति में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज साह को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर लौट रहे थे पदाधिकारी

जानकारी के अनुसाशनिवार को दिन के 11:00 बजे चकाई में एथनॉल प्लांट के निरीक्षण को लेकर प्रस्तावित वीआईपी आगमन की प्रशासनिक तैयारी चल रही थी। एडीएम रविकांत सिंह इसी कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व व्यवस्था का जायजा लेकर वापस जिला मुख्यालय लौट रहे थे।

इसी दौरान कंपाउंडर बीरेंद्र कुमार अपनी बाइक से जमुई बाजार से अपने गांव मटिया जा रहे थे। मलयपुर बाईपास के पास दोनों वाहनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे बीरेंद्र सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। दुर्घटना होते ही एडीएम के निर्देश पर सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अपनी स्कार्पियो में बिठाया और बिना देर किए सदर अस्पताल पहुंचाया।

सदर अस्पताल में स्कार्पियो घेरकर बवाल

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही घायल के परिजन और मटिया गांव के दर्जनों ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में खड़ी एडीएम की गाड़ी को देखकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। भीड़ ने स्कार्पियो को चारों तरफ से घेर लिया और नारेबाजी करने लगे।

पुलिस से तीखी नोकझोंक

सूचना पाकर टाउन थाने की पुलिस दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंची। जब पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को वहां से निकालने का प्रयास किया, तो आक्रोशित ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हो गई। लोग गाड़ी को रोके रखने और मौके पर ही कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

बाद में पुलिस पदाधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। इसके बाद ही पुलिस गाड़ी को अस्पताल से निकालकर टाउन थाना ले जा सकी।

यह भी पढ़ें- जमुई में थाने से 1 KM दूर डाक बंगला के पास घर में चोरी; बक्सा-गोदरेज तोड़कर डेढ़ लाख के जेवरात और नकदी उड़ाए