Move to Jagran APP

कड़ी चौकसी के बीच आज सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक डाले जाएंगे वोट

बगहा । पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में बगहा दो प्रखंड की 25 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए रविवार को वोटिग होगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 10:58 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 10:58 PM (IST)
कड़ी चौकसी के बीच आज सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक डाले जाएंगे वोट

बगहा । पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में बगहा दो प्रखंड की 25 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए रविवार को वोटिग होगी। मतदान को लेकर बूथ स्तर पर आवश्यक तैयारी पूरी की जा चुकी है। शनिवार को सभी मतदान कर्मी बूथों पर पहुंच गए। वहीं पीसीसीपी दलों के द्वारा ईवीएम और बैलेट बॉक्स को भी पहुंचा दिया गया। इससे पूर्व नार्थ बिहार सुगर्स मिल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरईपुर में एसपी किरण कुमार गोरख जाधव तथा एसडीएम दीपक कुमार मिश्रा ने चुनाव से जुड़े कर्मियों समेत मतदान कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बताया कि बूथों पर सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। प्रशासनिक महकमा वोटिग को एक चुनौती के रूप में ले रहा है। बूथ के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी। बिना अनुमति प्रवेश वर्जित होगा। बूथ पर किसी प्रकार की गड़बड़ी या अशांति फैलाने वालों के साथ प्रशासनिक महकमा सख्ती से निपटेगा। हथियार या फिर किसी भी अन्य सामग्री के माध्यम से चुनाव को प्रभावित करने वालों की कोशिश करने वालों को देखते ही गोली मार देने का आदेश जारी किया गया है।

loksabha election banner

बता दें कि प्रखंड की 25 पंचायतों में कुल 385 बूथ हैं। इनमें 117 बूथों को नक्सल प्रभावित की श्रेणी में रखा गया है। जहां सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। वहीं 77 बूथ अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। प्रखंड में कुल 2871 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला 2.13 लाख मतदाता करेंगे। एसडीएम ने बताया कि प्रखंड नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अधीन है। इसलिए यहां सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक ही वोटिग होगी।

बगहा दो के बीडीओ सह आरओ जयराम चौरसिया ने कहा कि सभी बूथों पर मतदान कर्मी पहुंच चुके हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इस दौरान उड़न दस्ता टीम भ्रमणशील रहेगी। प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : खरहट त्रिभौनी

मुखिया : 10

सरपंच : 04

वार्ड सदस्य : 66 (कुल वार्ड : 14)

पंच : 16

पंचायत समिति सदस्य : 07 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : चंपापुर गोनौली

मुखिया : 08

सरपंच : 07

वार्ड सदस्य : 71 (कुल वार्ड : 14)

पंच : 18

पंचायत समिति सदस्य : 12 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : चमवलिया

मुखिया : 05

सरपंच : 04

वार्ड सदस्य : 67 (कुल वार्ड : 14)

पंच : 19

पंचायत समिति सदस्य : 07 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : जिमरी नौतनवा

मुखिया : 09

सरपंच : 05

वार्ड सदस्य : 52 (कुल वार्ड : 13)

पंच : 25

पंचायत समिति सदस्य : 08 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : ढोलबजवा लक्ष्मीपुर

मुखिया : 07

सरपंच : 10

वार्ड सदस्य : 68 (कुल वार्ड : 13)

पंच : 19

पंचायत समिति सदस्य : 10 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : देवरिया तरूअनवा

मुखिया : 03

सरपंच : 02

वार्ड सदस्य : 50 (कुल वार्ड : 13 )

पंच : 08

पंचायत समिति सदस्य : 02 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : नयागांव रामपुर

मुखिया : 11

सरपंच : 06

वार्ड सदस्य : 85 (कुल वार्ड : 15)

पंच : 31

पंचायत समिति सदस्य : 19 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : नरवल बरवल

मुखिया : 07

सरपंच : 08

वार्ड सदस्य : 88 (कुल वार्ड : 17 )

पंच : 42

पंचायत समिति सदस्य : 16 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : नौरंगिया दरदरी

मुखिया : 07

सरपंच : 03

वार्ड सदस्य : 75 (कुल वार्ड : 15)

पंच : 18

पंचायत समिति सदस्य : 13 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : पैकवलिया मर्यादपुर

मुखिया : 20

सरपंच : 11

वार्ड सदस्य : 76 (कुल वार्ड : 13)

पंच : 28

पंचायत समिति सदस्य : 14 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : बकुली पंचगांवा

मुखिया : 12

सरपंच : 07

वार्ड सदस्य : 64 (कुल वार्ड : 14)

पंच : 20

पंचायत समिति सदस्य : 15 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : वैरागी सोनवर्षा

मुखिया : 08

सरपंच : 08

वार्ड सदस्य : 71 (कुल वार्ड : 15)

पंच : 15

पंचायत समिति सदस्य : 21 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : वैराटी बरिअरवा

मुखिया : 18

सरपंच : 06

वार्ड सदस्य : 78 (कुल वार्ड : 14)

पंच : 20

पंचायत समिति सदस्य : 08 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : बलुआ छत्रौल

मुखिया : 05

सरपंच : 03

वार्ड सदस्य : 73 (कुल वार्ड : 13)

पंच : 15

पंचायत समिति सदस्य : 04 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : बेलहवा मदनपुर

मुखिया : 05

सरपंच : 03

वार्ड सदस्य : 78 (कुल वार्ड : 16)

पंच : 28

पंचायत समिति सदस्य : 13 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : बिनवलिया बोदसर

मुखिया : 06

सरपंच : 05

वार्ड सदस्य : 70 (कुल वार्ड : 14)

पंच : 21

पंचायत समिति सदस्य : 11 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : भड़छी

मुखिया : 09

सरपंच : 03

वार्ड सदस्य : 57 (कुल वार्ड : 13)

पंच : 20

पंचायत समिति सदस्य : 04 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : मंगलपुर औसानी

मुखिया : 14

सरपंच : 09

वार्ड सदस्य : 98 (कुल वार्ड : 16)

पंच : 34

पंचायत समिति सदस्य : 21 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : महुआवा कटहरवा

मुखिया : 06

सरपंच : 04

वार्ड सदस्य : 54 (कुल वार्ड : 14)

पंच : 08

पंचायत समिति सदस्य : 04 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : यमुनापुर टड़वलिया

मुखिया : 08

सरपंच : 05

वार्ड सदस्य : 71 (कुल वार्ड : 13)

पंच : 26

पंचायत समिति सदस्य : 07 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : लक्ष्मीपुर रमपुरवा

मुखिया : 13

सरपंच : 08

वार्ड सदस्य : 82 (कुल वार्ड : 15)

पंच : 32

पंचायत समिति सदस्य : 18 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : वाल्मीकिनगर

मुखिया : 10

सरपंच : 09

वार्ड सदस्य : 61 (कुल वार्ड : 17)

पंच : 21

पंचायत समिति सदस्य : 14 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : संतपुर सोहरिया

मुखिया : 05

सरपंच : 03

वार्ड सदस्य : 56 (कुल वार्ड : 14)

पंच : 13

पंचायत समिति सदस्य : 04 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : सेमरा कटकुईया

मुखिया : 06

सरपंच : 07

वार्ड सदस्य : 65 (कुल वार्ड : 13)

पंच : 30

पंचायत समिति सदस्य : 05 प्रत्याशियों पर एक नजर :-

पंचायत : हरनाटांड़

मुखिया : 09

सरपंच : 10

वार्ड सदस्य : 46 (कुल वार्ड : 14)

पंच : 02

पंचायत समिति सदस्य : 04 नक्सल प्रभावित बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती :-

बगहा दो प्रखंड के 117 बूथ नक्सल प्रभावित घोषित हैं। इन बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बिना अनुमति प्रवेश करने वालों के विरुद्ध कड़ा एक्शन लिया जाएगा। श्री जाधव ने कहा कि पूरे दिन पुलिस सक्रिय रहेगी। वोटरों से उन्होंने भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। बयान :-

सभी बूथों पर वोटिग को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। पुलिस व प्रशासनिक महकमा सक्रिय है।

दीपक कुमार मिश्रा, एसडीएम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.