विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एनीमिया की चुनौती पर मंथन को वाल्मीकिनगर में जुटे विशेषज्ञ, दो दिवसीय सम्मेलन का आगाज

By Vinod Rao Edited By: Ajit kumar
Published: Mon, 23 Nov 2026 01:31 PM (IST)

वाल्मीकिनगर में इंडियन आयुष मेडिकल एसोसिएशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया। यह आयोजन एनीमिया मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और एनीमिया से निपटने के उपायों पर मंथन करने के लिए किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। 

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिमी चंपारण)। Valmikinagar Ayush Medical Conference: इंडियन आयुष मेडिकल एसोसिएशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन वाल्मीकिनगर स्थित कन्वेंशन सेंटर के महावन रिसोर्ट में दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। एनीमिया मुक्त भारत के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

valmikinagar ayush medical association conference anemia west champaran (1)

इस दो दिवसीय सम्मेलन में एनीमिया की चुनौती और इससे निपटने के प्रभावी उपायों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। चिकित्सक और विशेषज्ञ जमीनी स्तर पर एनीमिया रोकथाम को लेकर व्यावहारिक समाधानों पर मंथन करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।