विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी से बिहार के VTR घूमने आ रहे छात्रों की कार पेड़ से टकराई, पांच घायल, एक रेफर

By Vinod Rao Edited By: Ajit kumar
Published: Thu, 01 Oct 2026 02:33 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व घूमने जा रहे छात्रों की कार बगहा के भेड़िहारी में पेड़ से ...और पढ़ें

पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया।

पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया।

HighLights

  1. गोरखपुर के छात्र VTR जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुए।

  2. बगहा के भेड़िहारी में कार पेड़ से टकराई।

  3. पांच छात्र घायल, एक गंभीर रूप से रेफर।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। VTR Tourist Students Accident: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से वाल्मीकिनगर घूमने जा रहे छात्रों की कार गुरुवार दोपहर भेड़िहारी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कार सवार पांच छात्र घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

एक छात्र की हालत गंभीर

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया। वहां चिकित्सक तारिक नदीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

गंभीर रूप से घायल विनय चौहान (20) की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया गया।

चार छात्रों का इलाज जारी

अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है। घायलों में उज्ज्वल कुमार (18), पिता मिथिलेश राज, निवासी गोरखपुर, अर्णव कुमार त्रिपाठी (16), पिता विश्वमणि तिवारी, निवासी हाटा, कुशीनगर और अमन सिंह (17), पिता राजन सिंह, निवासी सिवान शामिल हैं। अमन वर्तमान में गोरखपुर में पढ़ाई कर रहा है।

घायल विनय चौहान के पिता का नाम राजेश चौहान है। वह गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- बगहा में बेटे के यहां से लौटे, लेकिन घर नहीं पहुंच सके रामबली, रेलवे लाइन पर मिला शव