नरकटियागंज में दिल्ली से रक्सौल जा रहा सामान लदा ट्रक पलटा, कार को बचाने में हुआ हादसा
नरकटियागंज के मथुरा-सियरही मार्ग पर दिल्ली-गाजियाबाद से रक्सौल जा रहा सामान से भरा एक ट्रक शुक्रवार रात पलट गया। एक कार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ।

पलटा हुआ ट्रक और पास खड़ा चालक। फोटो सौ. जागरण
जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Truck Accident: नरकटियागंज के मथुरा-सियरही मार्ग (बलथर रोड) पर शुक्रवार की रात दिल्ली-गाजियाबाद से रक्सौल जा रहा सामान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रक में पार्चून का सामान लदा था। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया और किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
कार बचाने में हादसा
ट्रक चालक शकील ने बताया कि सड़क काफी संकीर्ण है। सफर के दौरान सामने से अचानक एक कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में ट्रक का पहिया सड़क से नीचे उतर गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
पुलिस ने लिया जायजा
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर एचआर 38 टी 3280 है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। रात्रि गश्त के दौरान 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
रातभर तैनात रहे चौकीदार
इसके बाद शिकारपुर पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से चौकीदार भरथ यादव पूरी रात घटनास्थल पर मुस्तैद रहे।
यह भी पढ़ें- हाजीपुर: महुआ-समस्तीपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और टेंपो की टक्कर में 2 की मौत; 5 घायल
