आधार कार्ड के कई केंद्र बंद होने से बढ़ी परेशानी
बगहा। आधार कार्ड के कई केंद्र बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बगहा एक प्रखंड में नगर के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया प्रखंड बगहा एक नगर परिषद में आधार कार्ड के लिए केंद्र का संचालन हो रहा था।
बगहा। आधार कार्ड के कई केंद्र बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बगहा एक प्रखंड में नगर के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, प्रखंड बगहा एक, नगर परिषद में आधार कार्ड के लिए केंद्र का संचालन हो रहा था। अब सभी जगह बंद हो गया है। ऐसे में अनुमंडल, प्रखंड बगहा दो और रैन बसेरा में भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को महिलाएं गोद में नवजात को लेकर आधार कार्ड बनवाने आई थीं। आपरेटर मणि कुमार ने बताया कि एक दिन में 50 ही आधार कार्ड बनाने का आदेश है। प्रति दिन दो से तीन सौ लोग आधार कार्ड बनवाने और सुधार कराने आ रहे हैं। जो पहले आया उसका काम पहले के तर्ज पर हो रहा है। दूसरी ओर अब्दुल कुदूस, फुलमति देवी, अमित कुमार, गूडुडू, शत्रुधन राय, रबिना देवी आदि ने बताया कि आधार में त्रुटि के कारण पेंशन बंद है। खाता नहीं खुल रहा है। यहां भारी भीड़ है। बगहा एक में दो तीन केंद्रों का संचालन आरंभ करने की मांग दर्जनों लोगों ने संबंधित पदाधिकारी से किया।