70 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
बगहा। शराबबंदी के बाद नशे के रूप में गांजे का उपयोग बढ़ा है। नेपाल से गांजा लाकर बिहार के विभिन्न जि
बगहा। शराबबंदी के बाद नशे के रूप में गांजे का उपयोग बढ़ा है। नेपाल से गांजा लाकर बिहार के विभिन्न जिले में सप्लाई करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तीन सदस्यों को रविवार की सुबह में चौतरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार तस्करों के पास से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने दो बाइक भी जब्त किया है। एसपी अर¨वद कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो बाइक पर चार बोरी में भर कर गांजे का खेप नेपाल के रास्ते इंडिया में प्रवेश कराया गया है। नकटियागंज में इस गांजे के खेप की सप्लाई देनी है। इस सूचना के आधार पर चौतरवा के थानाध्यक्ष राजू कुमार व एएसआई पंकज ¨सह के नेतृत्व में पुलिस एनएच 28 बी मुख्य मार्ग में वाहन जांच आरंभ किया। धरमकता चौक के पास पुलिस वाहन जांच कर रही थी। तभी दो बाइक पर सवार चार कारोबारी आ रहे थे। पुलिस को देख ये लोग बाइक छोड़ भागने लगे। जवानों ने खदेड़ कर तीन तस्करों को पकड़ लिया। जबकि इस गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान धनहा थाने के मुसहरी बिन टोली गांव निवासी गुलाब गद्दी,सराजुल गद्दी व रमेश कुशवाहा के रुप में की गई है। ये तीनों पूर्व से ही इस तरह के कारोबार से जुडे हुए है। नेपाल से गांजे की खेप लेकर बिहार व उत्तरप्रदेश में सप्लाई करते हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों में इस कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी है। जिसका सत्यापन किया जा रहा है। फरार गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।