बिहार के विकास में बिजली की भूमिका अहम : डीएम
बेतिया। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का 7वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। विभाग की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बेतिया। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का 7वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। विभाग की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पावर हाउस चौक स्थित दफ्तर को नया लुक दिया गया था। यहां आयोजित एक भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डा. निलेश रामचंद्र देवरे, विद्युत कार्यपालक अभियंता दिवाकरलाल, कार्यपालक अभियंता परियोजना हिमांशु कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी श्री देवरे ने कहा कि बिहार के विकास में बिजली की महती भूमिका रही है। पहले बिजली लोगों के लिए सपना थी। कई गांवों में तार पोल लगे भी थे तो बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण इससे लोग वंचित थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। शहर में करीब 20 से 22 जबकि गांवों में 18 से 20 घंटे आपूर्ति हो रही है। बिजली के कारण बिहार के हर कोने में काफी बदलाव आया है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति पर बल दिया। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को कई टिप्स दिए। हालांकि बेहतर आपूर्ति के लिए अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई। कार्यपालक अभियंता दिवाकरलाल ने बिजली विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना एवं गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति के लिए विभागीय पहल पर फोकस किया। एक-एक घर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया। अधिकारियों के सपोर्ट की सराहना की। उन्होंने कहा नगर प्रशासन का भी उन्हे भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागीय अधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया। उन्हें पुरस्कार देकर विभागीय अधिकारियों ने उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम को कार्यपालक अभियंता परियोजना हिमांशु कुमार, कार्यपालक अभियंता बगहा प्रेम कुमार, सहायक विद्युत अभियंता धीरज सती, अंकित कुमार, अखिलेश कुमार, कनीय अभियंता गौतम कुमार, राजीव कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर कनीय अभियंता प्रदीप कुमार, रौशन, रत्न कुमार झा, वेद प्रकाश ओझा, मनीष कुमार, रोहन कुमार, अविनाश कुमार, जिशान अली, जोखु महतो, मोहमद शोयब, ललन पासवान, राज कुमार कामत, शमशेर आलम, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन कनीय अभियंता राजीव कुमार सिंह ने किया।