घटना का सूक्ष्मता से होगा अनुसंधान: डीआईजी
बेतिया। चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी ललनमोहन प्रसाद शुक्रवार को गौनाहा पहुंचे। गौनाहा जाकर डीआईजी ने एक दिन पूर्व घटित दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या मामले की जांच की।
बेतिया। चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी ललनमोहन प्रसाद शुक्रवार को गौनाहा पहुंचे। गौनाहा जाकर डीआईजी ने एक दिन पूर्व घटित दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या मामले की जांच की। इस दौरान डीआईजी पीड़ित परिवार से भी मिले। कहा की हर हाल में दोषी को सजा मिलेगी। उन्होंने पीड़ित परिवार से एक-एक पहलू की जानकारी ली। डीआईजी घटनास्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की सूक्ष्मता और गहराई से जांच का आदेश दिया। डीआईजी के साथ नरकटियागंज एसडीपीओ निसार अहमद के अलावे कई थाना के पुलिस मौजूद रही। डीआईजी ने बताया कि पूछताछ में पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया है की उनके ही गांव का एक युवक लड़की से शादी करना चाहता था। इस कारण वह लड़की की शादी में बार बार पेच फंसाता था। एक बार शादी तय हुई थी, तो उसने बाधा पहुंचाई थी। दूसरी बार लड़की की शादी तय होने से खफा होकर घटना को अंजाम दिया गया है। डीआईजी ने कहा कि इस मामले में तनिक भी ढिलाई नहीं होगी। दोषी हर हाल में सलाखों के पीछे होगा। डीआईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान के बावत कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही रिपोर्ट में सामने आए ¨बदुओं पर गहराई से तहकीकात करें। साथ ही वैज्ञानिक पद्धति से कांड का अनुसंधान कर दोषियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने का डीआईजी ने निर्देश दिया ताकि दोषी को न्यायालय से कठोर सजा दिलवाई जा सके। डीआईजी के जांच के दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। मौके पर डीआईजी के एडमिन एएसपी विजय प्रसाद भी मौजूद रहे।